विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

61वें बर्थडे पर 'मन्नत' की बालकनी से शाह रुख ने फैलाईं बाहें, फैंस का उमड़ा सैलाब

Published: Mon, 02 Nov 2026 08:37 PM (IST)

शाहरुख खान (Shah Rukh) ने अपने 61वें जन्मदिन पर 'मन्नत' की बालकनी से वहां मौजूद फैंस का अभिवादन किया।

61वें बर्थडे पर फैंस से मिले शाह रुख खान

61वें बर्थडे पर फैंस से मिले शाह रुख खान

HighLights

  1. 61वें बर्थडे पर फैंस से मिले शाह रुख खान

  2. 'किंग खान' को देख खुशी से झूमे फैंस

  3. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शाह रुख का वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता शाहरुख खान इस साल अपना 61वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हर बार वे जन्मदिन पर अपने रेसीडेंस मन्नत से फैंस से अभिवादन करने आते हैं। लेकिन इस बार मन्नत में रेनोवेशन के चलते ऐसा होने की उम्मीद काफी कम थी। लेकिन किंग खान ने अपने फैंस को निराश किया।

'किंग खान' ने अपनी बालकनी से फैंस का अभिवादन किया। जब फैंस सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए, तो उन्होंने अपने खास अंदाज में उनका अभिवादन किया। शाह रुख ने अपना फेमस रोमांटिक सिग्नेचर पोज देकर फैंस को खुश कर दिया।

यह भी पढ़ें- शाह रुख खान की King में धूम मचाएंगी बेबो, बर्थडे विश के जरिए करीना कपूर ने दिया बिग सरप्राइज

61वें बर्थडे पर फैंस से मिले शाह रुख खान

इससे पहले, ताज होटल के बाहर इंतजार कर रहे फैंस से भी शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने अभिवादन किया। बताया जा रहा है कि सुपरस्टार ने होटल में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। सोमवार तड़के जब वे बाहर निकले, तो लोगों ने जोर-जोर से नारे लगाए और 'आई लव यू' कहा।

खूशी से झूमे फैंस

अपनी कार में बैठने से पहले, शाहरुख खान ने भीड़ की ओर हाथ हिलाया और फ्लाइंग किस दिए, जिससे उनके फैंस खुशी से झूम उठे।

 

शाह रुख खान का वर्कफ्रंट

इस बीच, शाहरुख खान जल्द ही निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' (King) में नजर आएंगे। अपकमिंग फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और राघव जुयाल अहम भूमिकाओं में हैं। करीना कपूर के अलावा, रानी मुखर्जी और दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगी।

करीना कपूर भी 'किंग' का हिस्सा

करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने 'किंग' में अपनी मौजूदगी की पुष्टि कर दी है। 2 नवंबर को शाहरुख के 61वें जन्मदिन के मौके पर, करीना ने सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म से उनके डांस सीक्वेंस की एक शानदार झलक (टीजर) शेयर की।

शाह रुख के बर्थडे पर 'किंग' का मेकर्स का सरप्राइज

जन्मदिन के जश्न को और खास बनाते हुए, फिल्म के मेकर्स ने 2 नवंबर की आधी रात को फिल्म का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज किया, जिसमें शाहरुख और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) नजर आ रहे हैं। 'किंग' 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- 20 सालों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही Shah Rukh-Deepika की जोड़ी, 'किंग' में फिर तहलका मचाने को तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।