विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाह रुख खान की King में धूम मचाएंगी बेबो, बर्थडे विश के जरिए करीना कपूर ने दिया बिग सरप्राइज

Published: Mon, 02 Nov 2026 06:21 PM (IST)

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अभिनेता शाह रुख खान को उनके जन्मदिन पर खास तरीके से बधाई दी है।

शाह रुख खान और करीना कपूर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

शाह रुख खान और करीना कपूर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 61 साल हुए सुपरस्टार शाह रुख खान

  2. करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर किया विश

  3. किंग फिल्म में नजर आएंगी अभिनेत्री करीना कपूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से सिनेमाई गलियारों में ये चर्चा चल रही थी की अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) सुपरस्टार शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग में अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। अब शाह रुख के 61वें जन्मदिन के खास मौके पर इस बात का पुष्टिकरण हो गया है। 

शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को जन्मदिन की बधाई देते हुए करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जो इस बात की तरफ इशारा करता है कि फिल्म किंग में उनकी झलक देखने को मिलेगी। 

किंग में नजर आएंगी करीना कपूर

2 नवंबर यानी आज अभिनेता शाह रुख खान अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम सेलेब्स और फैंस उन्हें जीवन के इस खास दिन की बधाई दे रहे हैं। इस मामले में लेडी सुपरस्टार करीना कपूर खान कैसे पीछे रह सकती थीं। करीना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर किंग खान को बर्थडे विश किया है।

SHAHRUKHKHANKING 

यह भी पढ़ें- पहली बार शाह रुख खान की आवाज बने थे Kumar Sanu, 34 साल पुराने गाने ने बनाया 'किंग ऑफ रोमांस'

करीना कपूर का ये पोस्ट इस वजह से खास है, क्योंकि इसमें शाह रुख खान की आगामी फिल्म किंग को लेकर अहम जानकारी दी गई है। कैप्शन में करीना ने लिखा है- जन्मदिन मुबारक हो किंग, हमेशा के राज्य शासक, चलो साथ में डांस करते हैं। 

SHAHRUKHKHANKING

इससे ये साफ हो गया है कि शाह रुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग (King Movie) में करीना कपूर आइटम नंबर करती हुई नजर आएंगी। इससे पहले करीना किंग खान की फिल्में डॉन और बिल्लू बारबर में ऐसा ही कमाल दिखा चुकी हैं। आपको बता दें बतौर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सुपरस्टार शाह रुख खान की फिल्म अशोका, कभी खुशी कभी गम और रा.वन जैसी मूवीज में अहम भूमिका अदा की है। 

कब रिलीज होगी किंग फिल्म

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म किंग को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। गौर किया जाए शाह रुख खान की किंग की रिलीज के बारे में तो क्रिसमस के खास मौके पर 24 दिसंबर 2026 को इस मूवी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- शाह रुख खान के बर्थडे पर Ajay Devgn ने ताजा की 90s की यादें, अनसीन फोटो शेयर कर दी बधाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।