विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

King से सुहाना खान का पहला लुक हुआ आउट? शाह रुख और दीपिका के 'तू मिल जाए' गाने में फैंस को दिखी झलक

Published: Mon, 02 Nov 2026 11:37 AM (IST)

फिल्म 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' में एक मिस्ट्री गर्ल की झलक दिखी है, जिसे फैंस सुहाना खान का डेब्यू लुक मान रहे हैं।

किंग से सुहाना खान का पहला लुक (फोटो- एक्स)

किंग से सुहाना खान का पहला लुक (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' में दिखी मिस्ट्री गर्ल

  2. फैंस ने इसे सुहाना खान का डेब्यू लुक बताया

  3. गाने में एड शिरीन ने गाया है रैप

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 'द आर्चीज' के बाद, सुहाना खान (Suhana Khan) सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' (King) के साथ थियेटर में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

शाह रुख खान की बेटी सुहाना, इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगी। 2 नवंबर को शाह रुख खान के बर्थडे के मौके पर फिल्म 'किंग' के मेकर्स ने इसका पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मिस्ट्री गर्ल

इस गाने में फैंस को शाह रुख और दीपिका की केमिस्ट्री की एक झलक देखने को मिली जिसे देखकर फैंस दीवाने हो गए। हालांकि इसी के साथ ही फैंस को गाने में मिस्ट्री गर्ल की झलक मिली जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इसमें एक लड़की आग लगे हुए घर के सामने खड़ी दिखाई दे रही है। लोगों का मानना है कि यह फिल्म से सुहाना का पहला लुक है। फैंस ने इस पर तुरंत रिएक्ट करना शुरू कर दिया।

फैंस ने कमेंट सेक्शन में लगाए कयास

इस पर एक फैन ने कमेंट किया, सुहाना खान??? दूसरे ने लिखा, मेरे ख्याल से ये सुहाना खान है, किंग के गाने में। एक फैन ने लिखा,'प्रिंसेज सुहाना खान की पहली झलक।'

WhatsApp Image 2026-11-02 at 11.34.03 AM

खूब पसंद किया जा रहा किंग का पहला गाना

इस बीच, किंग का गाना 'तू मिल जाए' लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यह एक शानदार रोमांटिक डांस ट्रैक है,जिसे अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने गाया है। इस गाने की कोरियोग्राफी पीयूष-शाजिया ने की है। गाने का संगीत सचिन-जिगर ने दिया है। वहीं, इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें इंग्लिश रैप वाला हिस्सा एड शिरीन ने गाया है।

यह भी पढ़ें- सलमान खान की वजह से सुपरस्टार बन पाए Shah Rukh Khan, 33 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर से चमकी थी 'किंग खान' की किस्मत

यह भी पढ़ें- मन्नत में गैरमौजूदगी के बाद भी Shah Rukh Khan ने फैंस को दी ट्रीट, एक स्पेशल नोट के जरिए लुटाया प्यार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।