विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सलमान खान की वजह से सुपरस्टार बन पाए Shah Rukh Khan, 33 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर से चमकी थी 'किंग खान' की किस्मत

Published: Mon, 02 Nov 2026 11:25 AM (IST)

शाह रुख खान को सिनेमा का सुपरस्टार बनाने में सलमान खान का काफी बड़ा योगदान रहा है।

शाह रुख खान और सलमान खान (फोटो क्रेडिट- प्राइम वीडियो)

शाह रुख खान और सलमान खान (फोटो क्रेडिट- प्राइम वीडियो)

HighLights

  1. शाह रुख खान का 61वां जन्मदिन आज

  2. सलमान खान शाह रुख के अजीज दोस्त

  3. इस फिल्म ने किंग खान को बनाया सुपरस्टार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। पिछले 34 सालों से बतौर अभिनेता किंग खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं। फिल्मी जगत के दूसरे बड़े सुपरस्टार सलमान खान और शाह रुख खान की दोस्ती के किस्से सिनेमाई गलियारे में काफी चर्चित हैं। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाह रुख खान को बॉलीवुड का सुपरस्टार बनाने में सलमान खान (Salman Khan) का अहम योगदान रहा है। वो कैसे रहा है, उसके बारे में आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं- 

सलमान की वजह से सुपरस्टार कैसे बने शाह रुख खान?

शाह रुख खान कई बार सार्वजनिक तौर पर इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि सलमान खान और उनके परिवार ने उन्हें काफी सपोर्ट किया है। इतना ही नहीं शाह रुख के एक्टिंग करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए भी सलमान ने उनकी मदद की थी।

यह भी पढ़ें- मन्नत में गैरमौजूदगी के बाद भी Shah Rukh Khan ने फैंस को दी ट्रीट, एक स्पेशल नोट के जरिए लुटाया प्यार

SHAHRUKHKHAN

दरअसल ये मामला साल 1993 में आई फिल्म बाजीगर (Baazigar) से जुड़ा है। निर्देशक अब्बास-मस्तान की जोड़ी के निर्देशन में बनी इस मूवी में शाह रुख खान ने एंटी हीरो का रोल प्ले किया था, जो उस वक्त एक नए कलाकार के लिए करना काफी बड़ी बात मानी जाती थी। किंग खान ने ये चुनौती मंजूर की और बाजीगर में अजय शर्मा का दमदार कैरेक्टर प्ले कर हर किसी का दिल जीत लिया।

SHAHRUKHKHANBIRTHDAY (1)

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब्बास-मस्तान ने बाजीगर का ऑफर पहले सलमान खान को दिया था, पर एंटी हीरो भूमिका की वजह से सलमान ने इस मूवी को रिजेक्ट कर दिया और अब्बास-मस्तान को सलाह दी कि वह शाह रुख को कास्ट कर सकते हैं।

फिर क्या था, उन्होंने सलमान खान की एडवाइस मानीं और बाजीगर शाह रुख खान के पास चली गई। इसके बाद किंग खान रातोंरात सिनेमा के सुपरस्टार बन गए और बाजीगर उनके करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई। 

बाजीगर ने रचा था इतिहास

दीवाना फिल्म की सफलता के बाद शाह रुख खान को एक सोलो बड़ी कमर्शियल हिट फिल्म की तलाश थी, जोकि बाजीगर के जरिए पूरी हुई। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार उस वक्त बाजीगर को अनुमानित 4 करोड़ के बजट में बनाया गया था और फिल्म ने 32 करोड़ का टोटल कारोबार किया था। इस तरह ये मूवी शाह रुख खान के करियर के लिए एक माइलस्टोन साबित हुई। 

यह भी पढ़ें- शाह रुख खान के जन्मदिन पर 'King' का धमाकेदार तोहफा, रिलीज हुआ रोमांटिक-एक्शन गाना 'तू मिल जाए'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।