मुंबई: बांद्रा में शाह रुख खान के बंगले 'मन्नत' के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, जुटने लगी फैंस की भीड़
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर बांद्रा स्थित उनके घर 'मन्नत' के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई, जहां प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
-1793590552392_m.webp)
शाह रुख खान के 61वें जन्मदिन पर मन्नत के बाहर सुरक्षा कड़ी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोमवार को बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान के 61वें जन्मदिन के मौके पर, बांद्रा स्थित उनके घर 'मन्नत' के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
सोमवार सुबह से ही अभिनेता के घर के बाहर प्रशंसकों की भीड़ जुटने लगी है जिसके चलते पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई, आने-जाने वाली गाड़ियों की जांच की गई और भीड़ को कंट्रोल करने के कोशिश की जा रही है।
मन्नत के बाहर पुलिस बल तैनात
मुंबई पुलिस के जवानों को 'मन्नत' के बाहर तैनात किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी वहां जुटी भीड़ को संभाल रहे हैं।
सुरक्षा इंतजामों के तहत मन्नत के बाहर बैरिकेड्स भी लगाए गए। पुलिस की भारी तैनाती और वाहनों की जांच का मकसद प्रशंसकों की भारी भीड़ को संभालना और घर के आसपास व्यवस्था बनाए रखना है।
हजारों की संख्या में जुट रहे फैंस
शाह रुख खान का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है। हर साल इस मौके पर बड़ी संख्या में फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए 'मन्नत' के बाहर इकट्ठा होते हैं।
हर साल उनके बांद्रा स्थित घर के बाहर जुटने वाली भीड़, उनके जन्मदिन के जश्न का एक अहम हिस्सा है। शाह रुख खान भी अक्सर अपने घर से बाहर आकर फैंस का अभिवादन करते हैं और उनके प्यार के लिए आभार जताते हैं।
जन्मदिन पर 'किंग' फिल्म का गाना रिलीज
जन्मदिन के जश्न को और खास बनाते हुए, शाहरुख खान ने 2 नवंबर की आधी रात को अपने प्रशंसकों के लिए एक सरप्राइज के तौर पर अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज किया। इस गाने में शाह रुख खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं।
इस गाने को अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका इंग्लिश रैप एड शीरन ने लिखा है। गाने का संगीत सचिन-जिगर ने तैयार किया है और इसके बोल कुमार ने लिखे हैं।
कब 'किंग' होगी फिल्म
शाहरुख खान की 'किंग' को 24 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं, जो इससे पहले शाहरुख खान के साथ 'पठान' (2023) में काम कर चुके हैं।
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के CEO वेंकी मैसूर ने कहा, 'हमें खुशी है कि 'किंग' जैसी बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए फर्स फिल्म हमारा ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फर्स की मजबूत पहुंच और मार्केट की गहरी समझ, इस फिल्म को वैश्विक स्तर पर और भी सफल बनाने में मदद करेगी।'
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।