शाह रुख खान के जन्मदिन पर 'King' का धमाकेदार तोहफा, रिलीज हुआ रोमांटिक-एक्शन गाना 'तू मिल जाए'
शाह रुख खान के 61वें जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज हो गया है।
-1793588925875_m.webp)
तू मिल जाए में दिखा दीपिका और शाह रुख का रोमांस
HighLights
शाह रुख खान के जन्मदिन पर 'किंग' का गाना रिलीज
'तू मिल जाए' गाने में SRK का रोमांटिक-एक्शन अवतार
अरिजीत सिंह और एड शीरन ने गाने को दी आवाज
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) आज 61 साल के हो गए हैं। इस मौके पर एक्टर ने अपने फैंस को खास तोहफा दिया। उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' (King) का पहला गाना आ गया है।
इसका नाम 'तू मिल जाए' (Tu Mil Jaaye) है। फिल्म के मेकर्स ने इसे 2 नवंबर को उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज करने की योजना बनाई थी।
मकेर्स ने फैंस को दिया तोहफा
इस गाने में शाह रुख खान दो अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक तरफ वे रोमांटिक हीरो के रूप में हैं, तो दूसरी तरफ वे बुरे लोगों से लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस को 'किंग' की एक झलक पाने के लिए लंबे समय से इंतजार था। ऐसे में स्टार के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने ये खास प्लान तैयार करके सभी को खुश कर दिया है। इससे फैंस को जश्न मनाने का डबल मौका मिल गया।
-1793589179102.webp)
इंग्लिश पॉप स्टार ने गाने में किया रैप
इस गाने में दीपिका और शाह रुख खान के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है जो उनकी अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर की झलक दे रही है। इस गाने को अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज दी है, जबकि इंटरनेशनल पॉप स्टार एड शीरन ने इसमें एक इंग्लिश में रैप किया है। सचिन-जिगर द्वारा कंपोज किए गए इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। गाने की कोरियोग्राफी पीयूष-शाजिया ने की है।
क्या है गाने की सबसे खास बात?
तू मिल जाए की शुरुआत शाह रुख खान के एक डायलॉग से होती है जो तुरंत उनके कैरेक्टर का मूड सेट कर देता है। वह कहते हैं, "मैं कातिल नहीं, आशिक हूं, और निशाना मेरी माशूका, और वो आशिक ही क्या जो दिल चीर ना दे।" इसके बाद एक मजेदार रोमांटिक गाना आता है जिसमें वह और दीपिका एक-दूसरे के साथ एन्जॉय करते हैं।
कुल मिलाकर देखें तो अपकमिंग फिल्म के लिए मूड एकदम सेट है। फैंस को अब बस 24 दिसंबर का इंतजार है जब ये दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan के 61वें बर्थडे पर रिलीज होगा 'किंग' का टीजर? मन्नत पर लगी बड़ी स्क्रीन को देख एक्साइटेड हुए फैंस
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan के जन्मदिन पर Arijit Singh लगाएंगे सुर? रिलीज हो सकता है King का पहला गाना