विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shah Rukh Khan के जन्मदिन पर Arijit Singh लगाएंगे सुर? रिलीज हो सकता है King का पहला गाना

Published: Sat, 31 Oct 2026 05:12 PM (IST)

शाह रुख खान 2 नवंबर को फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं। उनकी फिल्म किंग का पहला गाना ...और पढ़ें

अरिजीत सिंह की आवाज में आएगा किंग का पहला गाना/ फोटो- इंस्टाग्राम

अरिजीत सिंह की आवाज में आएगा किंग का पहला गाना/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. शाह रुख खान की जन्मदिन पर देंगे फैंस को तोहफा 

  2. 2 नवंबर को SRK के जन्मदिन पर गाना हो सकता है रिलीज 

  3. अरिजीत सिंह ने 'किंग' के लीड ट्रैक को गाया है

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्मों का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री के साथ रहता है। खासतौर पर तब, जब वह तीन साल के गैप के बाद स्क्रीन पर 'किंग' बनकर लौट रहे हैं। ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है।

किंग का नया पोस्टर रिलीज करने के बाद अब रिपोर्ट्स की मानें तो शाह रुख की फिल्म का पहला गाना भी जल्द ही ऑडियंस के सामने होगा। जिसमें अरिजीत सिंह की आवाज सुनने को मिल सकती है।

शाह रुख खान के बर्थडे पर आएगा किंग का गाना

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो शाह रुख खान की फिल्म का म्यूजिक सचिन-जिगर की जोड़ी सम्भालेगी। पहले अनिरुद्ध रविचंदर म्यूजिक डिपार्टमेंट का काम संभालने वाले थे, लेकिन वह फिल्म से हट गए। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि किंग के पहले गाने को शाह रुख खान के जन्मदिन के खास मौके पर 2 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।

किंग खान के चाहने वाले जो उनके जन्मदिन पर मन्नत के बाहर सुबह से रात तक अभिनेता की एक झलक देखने का इंतजार करते हैं, शाह रुख इस बार उन्हें म्यूजिकल तोहफा दे सकते हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से फर्स्ट गाना लॉन्च करने की अभी तक कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।

Untitled design - 2026-10-31T165324.812

अरिजीत सिंह की आवाज में है किंग का टाइटल ट्रैक

इससे पहले जब शाह रुख खान ने सितंबर में फैंस से एक्स अकाउंट पर आस्क मी एनीथिंग सेशन किया था, तो एक यूजर ने एक्टर से किंग का एक गाना रिलीज करने की गुजारिश की थी, जिसके जवाब में शाह रुख खान ने ये कंफर्म किया था कि अरिजीत सिंह (Arijit Singh) किंग का लीड ट्रैक गा रहे हैं।

Untitled design - 2026-10-31T162629.974

शाह रुख खान ने बातचीत में ये अरिजीत सिंह की तारीफ करते हुए ये भी बताया था कि गाना वो रिलीज क्यों नहीं कर रहे हैं। शाह रुख ने कहा था, "अरिजीत दादा परफेक्शनिस्ट हैं, तो वो हर डिटेल पर काम करते हैं।" उन्होंने बातों ही बातों में ये हिंट भी दे दी थी कि रेड चिलीज की टीम अरिजीत सिंह के गाने में फाइनल टच कंप्लीट करने का इंतजार कर रही है।

यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले King ने बनाया रिकॉर्ड, 175 करोड़ में हुई ओवरसीज राइट्स डील; Shah Rukh का बड़ा टारगेट सेट

यह भी पढ़ें- King में होगा शाह रुख खान का 15 साल पुराना गाना, 'छम्मक छल्लो' के साथ पार्टी एंथम में मचाएंगे धूम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।