शाह रुख खान के 'King' के पोस्टर की धुरंधर 2 से हुई तुलना, फैंस बोले- 'हर एक मास्टरपीस कॉपी होता...'
शाह रुख खान की फिल्म 'किंग' के नए पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। फैंस इसकी ...और पढ़ें
-1793101191144_m.webp)
धुरंधर 2 से कॉपी था किंग का पोस्टर
HighLights
शाह रुख खान की 'किंग' का नया पोस्टर जारी
पोस्टर की रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से तुलना
24 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah rukh khan) की फिल्म किंग (King) रिलीज के लिए तैयार है। इस मौके पर इसको लेकर चर्चा तेज है। धीरे-धीरे इसके कई सीक्रेट्स सामने आ रहे हैं। हाल की में इसका एक पोस्टर रिलीज किया गया।
इस पोस्टर में फैंस को फिल्म में शाह रुख के किरदार की एक झलक देखने को मिली। अभिनेता के होठों के बीच एक गुलाब का फूल है और उनके तीखे तेवर इस रोमांटिक पोज को एक गहरा और गंभीर रूप दे रहे हैं।
शाह रुख के लुक ने खींचा फैंस का ध्यान
पोस्टर में शाह रुख के दमदार लुक ने फैंस का ध्यान खींचा। कुछ इंटरनेट यूजर्स ने तुरंत इसकी तुलना 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के पोस्टर से कर दी। उन्होंने बताया कि इस पोस्टर की कलर ग्रेडिंग, कंपोजिशन और कुल मिलाकर इसका लुक, आदित्य धर की उस फिल्म से काफी मिलता-जुलता है।
You can try to copy the aesthetic, the fire, and the frame, but you can never be Dhurandhar @iamsrk! ShahRukh Khan #King Poster is Cheap Ai Generated Slop. https://t.co/KAMyVZF4Kv
— Being ADARSH⚡ (@IBeingAdarsh_) October 27, 2026
AI से बनाया गया था पोस्टर?
एक यूजर ने शाह रुख के लिए लिखा,'आप इसके लुक, आग और फ्रेम की नकल करने की कोशिश तो कर सकते हैं, लेकिन आप कभी भी धुरंधर नहीं बन सकते। शाह रुख खान का किंग पोस्टर, AI से बना एक घटिया काम है।'
every masterpiece has its cheap copy Dhurandhar2 #King https://t.co/TzSqCPqVoB
— MASS (@Freak4Salman) October 27, 2026
दूसरे ने कमेंट किया- हर एक मास्टरपीस कहीं न कहीं से कॉपीड है। एक अन्य ने कमेंट किया,'किंग का पोस्टर एक सामान्य एक्शन मूवी टेम्पलेट जैसा दिखता है। धुरंधर ने हमें सिनेमा दिया। इसमें एक अंतर है। अब ऐसी फिल्म बना के दिखाओ।'
Aaj phir yaad aaya... Qaatil nahi… Aashiq hoon… #KING In cinemas 24.12.26 https://t.co/Hbgz8ltR1I
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 27, 2026
कब रिलीज हो रही फिल्म?
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित 'किंग' में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और राघव जुयाल भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- 'कातिल नहीं...आशिक हूं', Shah Rukh Khan की King का नया पोस्टर हुआ रिलीज; कैप्शन देख बढ़ी ऑडियंस की बेचैनी
