पहली बार शाह रुख खान की आवाज बने थे Kumar Sanu, 34 साल पुराने गाने ने बनाया 'किंग ऑफ रोमांस'
गायक कुमार सानू ने 34 साल पहले अभिनेता शाह रुख खान के लिए पहली बार किसी गाने को गाया था।
-1793606305242_m.webp)
शाह रुख खान का लव एंथम (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)
HighLights
कुमार सानू ने पहली बार गाया था शाह रुख का गाना
34 साल पहले रिलीज हुआ था रोमांटिक सॉन्ग
शाह रुख खान का प्रेम गीत बना सबका फेवरेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का आज जन्मदिन है और उनके 61वें बर्थडे स्पेशल के तौर पर हम आपको उनके किंग ऑफ रोमांस बनने की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत मशहूर गायक कुमार सानू द्वारा गाए गए 34 साल पुराने एक गाने के जरिए हुई थी।
ये पहला मौका था, जब कुमार सानू (Kumar Sanu) ने पहली बार शाह रुख खान को अपनी आवाज दी थी। आलम ये रहा था कि वह गीत सिनेमा का लव एंथम बन गया। आइए जानते हैं कि इस लेख में 90s के कौन से आइकॉनिक सॉन्ग की बात की जा रही है।
शाह रुख खान के लिए कुमार सानू ने पहली बार गाया था गाना
90 के दशक में गायक कुमार सानू ने अपनी मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक गाने गाए थे। जो सिनेमा जगत में आज भी अमर हैं और श्रोतागण उन्हें सुनना पसंद करते हैं। इस आधार पर आज हम आपको सानू दा के उस गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उन्होंने शाह रुख खान के लिए पहली बार गाया था। गीत के बोल थे- इस प्यार से मेरी तरफ न देखो... (Is Pyar Se Meri Taraf Na Dekho)।
यह भी पढ़ें- 27 साल पुराने कुमार सानू के गाने में दिखी दीवाली सेलिब्रेशन की झलक, 30 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बी का रोमांस

ये रोमांटिक गाना साल 1992 में आई शाह रुख खान और उर्मिला मातोड़कर की फिल्म चमत्कार से नाता रखता है। कमर्शियल तौर पर चमत्कार कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन कुमार सानू की आवाज में शाह रुख खान का इस प्यार से मेरी तरफ ना देखो... गाना काफी हिट रहा। इस गाने की लोकप्रियता की वजह से आज भी फिल्म चमत्कार को याद किया जाता है।
इसी गाने की वजह से शाह रुख खान के किंग ऑफ रोमांस बनने की शुरुआत हुई थी और इसके बाद 90 के दशक के कई कालजयी प्रेम गीतों को शाह रुख पर फिल्माया गाया, जो फैंस के फेवरेट माने जाते हैं।
ऐसे तैयार हुआ गीत
बात की जाए फिल्म चमत्कार के इस प्यार से मेरी तरफ न देखो... गाने की मेकिंग के बारे में तो कुमार सानू की गायिकी के अलावा संगीतकार अनु मलिक के संगीत के दम पर ये रोमांटिक सॉन्ग रिलीज के 34 साल बाद भी अमर है। इसके अलावा गीतकार आनंद बक्शी की कलम से इसके लिरिक्स निकले थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।