21 साल बाद लौटे सुरों के 'करण-अर्जुन', Sunny Deol की सूर्या के गाने में गूंजी कुमार सानू-उदित नारायण की आवाज
मशहूर गायक कुमार सानू और उदित नारायण ने 21 साल बाद किसी फिल्म के लिए साथ में मिलकर गाना गाया है।
-1793105155698_m.webp)
सूर्या फिल्म का गाना हुआ रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
रिलीज हुआ सूर्या फिल्म का पहला गाना
कुमार सानू और उदित नारायण हैं गायक
21 साल बाद दोनों सिंगर ने साथ में की वापसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 दशक में सुरों के सरताज कुमार सानू (Kumar Sanu) और उदित नारायण (Udit Narayan) की जोड़ी ने एक साथ मिलकर कई यादगार गीतों को गाया था। जिनमें सलमान खान और शाह रुख खान स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म करण-अर्जुन का कल्ट सॉन्ग ये बंधन तो... भी शामिल है।
अब सुरों के 'करण-अर्जुन' की जोड़ी यानी कुमार सानू और उदित नारायण ने 21 साल के लंबे इंतजार के बाद सनी देओल की अपकमिंग फिल्म सूर्या (Suryaa) के लेटेस्ट सॉन्ग को गाकर इंडस्ट्री में वापसी की है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गाना है।
सूर्या का पहला गीत हुआ रिलीज
सोमवार को सनी देओल की अपकमिंग फिल्म सूर्या के मेकर्स द्वारा फिल्म के पहले गाने को जल्द ही रिलीज करने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई थी। इस आधार पर मंगलवार को सूर्या का पहला सॉन्ग सुनियो जरा... (Suniyo Zara) रिलीज कर दिया गया है। इस गीत कुमार सानू और उदित नारायण ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। सूर्या के इस सॉन्ग को सुनने के बाद यकीनन तौर पर 90 के दशक की यादें ताजा हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें- बिहार की 'नौटंकी' से बना था Karisma Kapoor का पुराना गाना, भोजपुरी भाषा शैली से हुआ अमर; गांव-देहात में झूमते हैं लोग
-1793106167178.webp)
जब सिनेमा जगत में उदित और सानू की आवाज एक साथ गूंजा करती थी। मालूम हो कि आखिरी बार इन दोनों गायकों ने मिलकर 21 साल पहले आई फिल्म'नो एंट्री' (2005) के लिए कहां हो तुम...(Kahaan Ho Tum) गाना साथ मिलकर रिकॉर्ड किया था।
आपको बता दें कि उदित नारायण और कुमार सानू के अलावा मशहूर गायक अनूपम अमोद ने भी सूर्या फिल्म के सुनियो जरा गाने अपनी आवाज दी है। यही गाना दोस्ती के रिश्ते पर आधारित है, जो जीवन में दोस्तों के महत्व के बारे में बताता है। सूर्या के ये लेटेस्ट सॉन्ग सनी देओल (Sunny Deol) और रवि किशन के अलावा फिल्म के अन्य कलाकारों पर फिल्माया गया है।
कब रिलीज होगी सनी देओल की सूर्या
इस साल अब तक सनी देओल की दो फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें बॉर्डर 2 सुपरहिट रही है और बंटवारा 1947 बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। अब फिल्म सूर्या के जरिए सनी बड़े पर्दे पर वापसी करते हुए नजर आएंगे, जिसे 20 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
