विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाह रुख खान के बर्थडे पर Ajay Devgn ने ताजा की 90s की यादें, अनसीन फोटो शेयर कर दी बधाई

Published: Mon, 02 Nov 2026 03:07 PM (IST)

अभिनेता शाह रुख खान के 61वें जन्मदिन पर अजय देवगन ने खास अंदाज में उन्हें बधाई दी है।

शाह रुख खान और अजय देवगन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

शाह रुख खान और अजय देवगन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. शाह रुख खान मना रहे हैं 61वां जन्मदिन

  2. अजय देवगन ने खास अंदाज में विश किया बर्थडे

  3. सोशल मीडिया पर सामने आई अनसीन तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) 2 नवंबर यानी आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम फिल्मी सितारे और फैंस किंग खान को बर्थडे विश कर रहे हैं। इस मामले में शाह रुख की बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस काजोल के पति सुपरस्टार अजय देवगन ने भी शाह रुख खान को जन्मदिन की बधाई निराले अंदाज में दी है। 

अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपनी और शाह रुख की एक थ्रोबैक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो 90 के दशक के दौरान की है। आइए एक नजर इस फोटो पर डालते हैं- 

अजय ने शाह रुख को किया बर्थडे विश

सोमवार को शाह रुख खान के जन्मदिन के खास मौके पर अभिनेता अजय देवगन ने उन्हें बधाई देते हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में एक अनसीन तस्वीर को शेयर किया है, जो 90s एरा की है। इस फोटो के कैप्शन में अजय देवगन ने शाह रुख को बर्थडे विश करते हुए लिखा है- पिक्चर पुरानी है और दोस्ती भी। जन्मदिन मुबारक को शाह रुख खान। 

यह भी पढ़ें- पहली बार शाह रुख खान की आवाज बने थे Kumar Sanu, 34 साल पुराने गाने ने बनाया 'किंग ऑफ रोमांस'

ajay

इस तरह से अजय देवगन ने किंग खान के 61वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। आलम ये है कि अब सोशल मीडिया पर शाह रुख खान और अजय देवगन की ये अनसीन तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इस पर जमकर लाइक कमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं जिस अंदाज में अजय ने शाह रुख को बर्थडे विश किया है, वो निराला अंदाज फैंस को काफी रास आ रहा है। 

shahrukhkhan (1)

मालूम हो कि ये पहला मौका नहीं है, जब अजय देवगन ने शाह रुख खान के जन्मदिन पर कोई सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया हो। इससे पहले भी अजय कई बार ऐसा कर चुके हैं। 

बनने वाली थी शाह रुख और अजय को जोड़ी

मालूम हो कि 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म करण-अर्जुन के लिए अजय देवगन को कास्ट किया गया था। इस मामले का खुलासा खुद मूवी के डायरेक्टर राकेश रोशन किया था। उन्होंने बताया- फिल्म करण-अर्जुन के लिए अजय हमारी पहली पसंद थे, उनको करण का रोल ऑफर किया गया था, जो रचनात्मक मतभेद के चलते वह करने में असमर्थ रहे और बाद में सलमान खान ने वह भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें- 38 साल पहले 'रिटायर्ड फौजी' ने बनाया था Doordarshan का कल्ट शो, सिनेमा के सुपरस्टार ने किया था डेब्यू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।