विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

24 घंटे में King के पहले गाने का महा-रिकॉर्ड, Tu Mil Jaaye बना सबसे ज्यादा सुना जाने वाला फिल्मी गाना!

Published: Tue, 03 Nov 2026 06:03 PM (IST)

शाह रुख खान की फिल्म किंग का पहला गाना रिलीज हो गया है और इसने यूट्यूब पर 24 घंटे में ही बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

बॉलीवुड का सबसे ज्यादा सुना जाने वाला गाना। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

बॉलीवुड का सबसे ज्यादा सुना जाने वाला गाना। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

HighLights

  1. किंग के पहले गाने ने यूट्यूब पर बनाया रिकॉर्ड

  2. किंग के गाने ने तोड़ा शाह रुख के गाने का रिकॉर्ड

  3. 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी किंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान की फिल्म किंग (King) का पहला गाना 'तू मिल जाए' (Tu Mil Jaaye) कल रिलीज कर दिया गया। इस गाने ने रिलीज होते ही एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। यह गाना सबसे ज्यादा सुना जाने वाला फिल्मी गाना (Filmy Song) बन चुका है।

'किंग' की अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्मी गलियारों में इसको लेकर बज बना हुआ है। हाल ही में, शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का पहला पोस्टर भी जारी किया गया था और टीजर तो पहले ही धमाल मचा चुका है। इन दिनों फिल्म के गाने की धूम है।

यूट्यूब पर किंग के गाने की धूम

दरअसल, बीते दिन यानी 2 नवंबर को 'किंग' का पहला रोमांटिक गाना रिलीज किया गया। इस गाने में शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। साथ ही गाने के बोल, म्यूजिक और आवाज भी लोगों के दिलों में बस गया।

shah rukh deepika

एड शीरन ने भी दी आवाज

'तू मिल जाए' गाने को अरिजीत सिंह (Arijit Singh) और मधुबंती बाग्ची ने गाया है। इस गाने में इंग्लिश सिंगर एड शीरन की आवाज भी थी। यह उनका पहला बॉलीवुड गाना है। गाने के बोल कुमार (Kumaar) ने लिखे हैं, वहीं म्यूजिक सचिन-जिगर (Sachin-Jigar) ने तैयार किया है। पूरा गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ पार्टी एंथम भी है।

गाने ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

इस गाने की दिलचस्प बात यह है कि मात्र 24 घंटे में ही इसने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। यह 24 घंटे में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सुना जाने वाला फिल्मी गाना बन गया है। 'तू मिल जाए' गाने ने शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' मूवी के गाने 'जिंदा बंदा' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिसे 24 घंटे में 34.6 मिलियन व्यूज मिले थे। 


कब रिलीज होगी 'किंग'?

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ अभिनेता तीन साल बाद वापसी करेंगे। एक्शन थ्रिलर में शाह रुख के अलावा दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान और अरशद वारसी अहम भूमिकाओं में होंगे।

यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले King ने कमाए 665 करोड़, स्ट्रीमिंग राइट्स पर Shah Rukh Khan की फिल्म ने की तगड़ी डील!

यह भी पढ़ें- Salman Khan ने देर रात शाह रुख खान को किया बर्थडे विश, जवाब में 'किंग' बोले- 'आपने कहा बिना शर्ट...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।