विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Salman Khan ने देर रात शाह रुख खान को किया बर्थडे विश, जवाब में 'किंग' बोले- 'आपने कहा बिना शर्ट...'

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:17 AM (IST)

सलमान खान ने देर रात शाह रुख खान को उनके 61वें जन्मदिन पर बधाई दी, जिस पर शाह रुख ने प्यार भरा जवाब दिया।

सलमान खान ने शाह रुख को किया बर्थडे विश

सलमान खान ने शाह रुख को किया बर्थडे विश

HighLights

  1. सलमान खान ने शाह रुख को जन्मदिन पर देर रात बधाई दी

  2. शाह रुख ने सलमान के कमेंट पर प्यार भरा जवाब दिया

  3. मन्नत के बाहर शाह रुख ने किया सिग्नेचर पोज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। कई मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उनके लिए दिल से जन्मदिन की शुभकामनाएं लिखीं।

सलमान ने इंस्टा पर किया विश

भाईजान सलमान खान (Salman Khan) की ओर से जन्मदिन की बधाई देर रात को आई। और शाह रुख ने भी बदले में उन्हें प्यार भरा जवाब दिया। सलमान ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख की किंग फिल्म का गाना तू मिल जाए शेयर किया। इसी के साथ उन्होंने शानदार कैप्शन भी लिखा।

उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे शाह रुख हमेशा जवान रहो द किंग, ये मेरी दुआ है।' शाह रुख ने भी सलमान की इंस्टाग्राम स्टोरी को री शेयर करते हुए लिखा, 'आपने कहा बिना शर्ट के अच्छी बॉडी है सिर्फ इसके लिए मेहनत की। लव यू भाई हमेशा।'

WhatsApp Image 2026-11-03 at 7.58.27 AM (1)

बता दें कि शाह रुख के बर्थडे के मौके पर 'किंग' का गाना रिलीज किया गया जिसमें फैंस को शाह रुख खान की बॉडी और एब्स काफी पसंद आए।

करण जौहर ने भी की थी तारीफ

करण जौहर सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे, वहीं फैंस ने भी 'तू मिल जाए' गाने में शाह रुख की जमकर तारीफ की, जिसमें वे शर्टलेस नजर आए थे।

हमेशा की तरह, शाह रुख के प्रशंसक उनके खास दिन पर सुपरस्टार की एक झलक पाने की उम्मीद में 'मन्नत' के बाहर इकट्ठा हुए। कई लोग अपने साथ पोस्टर लेकर आए थे, उन्होंने अभिनेता के लिए नारे लगाए और उन्हें देखने का इंतजार करते रहे।

एक्टर ने भी उन्हें निराश नहीं किया। वह अपने मुंबई वाले घर की बालकनी में आए और वहां मौजूद फैंस की भारी भीड़ का अभिवादन किया। उन्होंने अपना सिग्नेचर पोज बांहें फैलाकर खड़े होने वाला अंदाज दिखाया, जिसे देखकर भीड़ खुशी से झूम उठी।

यह भी पढ़ें- 61वें बर्थडे पर 'मन्नत' की बालकनी से शाह रुख ने फैलाईं बाहें, फैंस का उमड़ा सैलाब

यह भी पढ़ें- शाह रुख खान की King में धूम मचाएंगी बेबो, बर्थडे विश के जरिए करीना कपूर ने दिया बिग सरप्राइज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।