विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक बार फिर मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे शाह रुख खान, पठान के बाद अब Jawan की सक्सेस के लिए मांगी दुआ

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 30 Aug 2023 03:32 PM (IST)

Shah Rukh Khan Visits Vaishno Devi Mandir आज यानी 30 अगस्त को Shah Rukh Khan की जवान ( Jawan ) ...और पढ़ें

Shah Rukh Khan Vaishno Devi Jawan Photo Credit Instagarm
Shah Rukh Khan Vaishno Devi Jawan Photo Credit Instagarm

HighLights

  1. पठान के अब फिल्म जवान के लिए मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे शाह रुख खान
  2. हाई सिक्योरिटी के बीच मां वैष्णो देवी के किए दर्शन
  3. 7 सितंबर को रिलीज होगी शाह रुख खान की जवान

 नई दिल्ली, जेएनएन।   Shah Rukh Khan Visits Vaishno Devi: बॉलीवुड के किंग यानी शाह रुख खान एक बार फिर पर्दे पर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं । एक्टर की फिल्म जवान (Jawan) अगले महीने रिलीज होने को है ।

ऐसे में आज यानी 30 अगस्त को जवान का प्री रिलीज इवेंट चेन्नई में हो रहा है और कल यानी गुरुवार को फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज होगा । अब फिल्म की रिलीज से पहले किंग खान मंगलवार को एक बार फिर मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे ।

वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे शाह रुख खान

शाह रुख खान मंगलवार की रात हाई सिक्योरिटी के बीच मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने बॉडीगार्ड और पुलिसकर्मी के बीच घिरे नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपना चेहरा कवर किया हुआ है, जिससे की उन्हें कोई पहचान न पाए। शाह रुख का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

कल रिलीज होगा ट्रेलर

फिल्म 'जवान' का ट्रेलर 31 अगस्त 2023 को बुर्ज खलीफा पर रिलीज होने वाला है। हाल ही में शाह रुख ने बुर्ज खलीफा की फोटो शेयर कर लिखा था, जवान का जश्न मैं आपके साथ ना मनाऊ ये हो नहीं सकता। आ रहा हूं मैं बुर्ज खलीफा पर 31 अगस्त को रात 9 बजे और मेरे साथ जवान का जश्न मनाऊंगा।

चूकि प्यार दुनिया का सबसे ख़ूबसूरत एहसास है, तो प्यार के रंग में रंग जाओ और आओ लाल रंग पहनें... क्या कहते हैं? तैयार! जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।