विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan Pre-Release Event: कल चेन्नई में होगा शाह रुख खान की जवान का प्री-रिलीज इवेंट, एक्टर बोले- मैं आ रहा हूं

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 29 Aug 2023 11:48 PM (IST)

Jawan Pre-Release Event फैंस जवान के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे है । सोमवार को खुद शाह रुख ...और पढ़ें

Jawan Pre Release Event Photo Credit Instagram
Jawan Pre Release Event Photo Credit Instagram

HighLights

  1. कल 3 बजे चेन्नई में होगा जवान का प्री रिलीज इवेंट
  2. श्री साईराम इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित होगा इवेंट
  3. 31 अगस्त को रिलीज होगा जवान का शानदार ट्रेलर

 नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Pre-Release Event: बॉलीवुड के किंग खान एक बार फिर पर्दे पर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। एक्टर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान (Jawan) को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म को रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, लेकिन फिल्म का ट्रेलर अभी रिलीज नहीं हुआ है।

ऐसे में फैंस जवान के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। सोमवार को खुद शाह रुख ने अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा किया। वहीं अब एक बार फिर एक्टर ने जवान का अपडेट फैंस के साथ साझा किया है।

चेन्नई में होगा जवान का प्री-रिलीज इवेंट

जवान का प्री रिलीज इवेंट चेन्नई स्थित श्री साईराम इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। ये इवेंट 3 बजे आयोजित होगा, जिसमें एक हजार छात्र शामिल हो सकेंगे. इस कार्यक्रम की डिटेल शाह रुख खान ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

एक्टर ने जवान का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, वणक्कम चेन्नई, मैं आ रहा हूं!!! साई राम इंजीनियरिंग कॉलेज के सभी जवान - लड़कियां और लड़के तैयार रहें... मैं आप सभी से मिलने के लिए उत्साहित हूं! अगर पूछा जाए तो शायद कुछ ठांय-ठांय भी कर सकता हूं। कल दोपहर 3 बजे से मिलते हैं।

इवेंट में शामिल होंगे ये सितारें

जवान के इस इवेंट में शाह रुख खान के अलावा एक्ट्रेस नयनतारा, विजय सेतुपति और फिल्म के निर्देशक एटली भी शामिल होंगे।

31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर

फिल्म 'जवान' के ट्रेलर की रिलीज डेट भी अनाउंस हो गई है। फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त 2023 को  बुर्ज खलीफा पर रिलीज होने वाला है। शाह रुख ने बुर्ज खलीफा की फोटो शेयर कर लिखा था, जवान का जश्न मैं आपके साथ ना मनाऊ ये हो नहीं सकता। आ रहा हूं मैं बुर्ज खलीफा पर 31 अगस्त को रात 9 बजे और मेरे साथ जवान का जश्न मनाऊंगा। और चूकि प्यार दुनिया का सबसे ख़ूबसूरत एहसास है, तो प्यार के रंग में रंग जाओ और आओ लाल रंग पहनें... क्या कहते हैं? तैयार!