30 साल पहले भी Daddy Cool गाने पर शाह रुख खान ने दिखाया था स्वैग, दो सिंगर्स ने मिलकर 'किंग' को बनाया था Fool
क्या आपको पता है कि किंग (King) से 30 साल पहले शाह रुख खान डैडी कूल (Daddy Cool) गाना लेकर आए थे? उनका ये गाना भी जबरदस्त हिट हुआ था।

डैडी कूल गाने में छा गए थे शाह रुख। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब
HighLights
चर्चाओं में है किंग का लेटेस्ट गाना डैडी कूल
30 साल पहले भी डैडी कूल गाने पर झूमे थे SRK
अनु मलिक ने बनाया था शाह रुख का डैडी कूल गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म किंग (King) को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्टर ने अपना दूसरा गाना 'डैडी कूल' भी लॉन्च किया। यह गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया। 50 साल पुराने बोनी एम. के कल्ट क्लासिक 'डैडी कूल' को बॉलीवुड स्टाइल में बनाया गया।
इस गाने में 15 साल बाद शाह रुख और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को देखा गया और उनकी केमिस्ट्री ने आग लगा दी। गाने में SRK का स्वैग और स्टाइल देखने लायक है। मगर क्या आपको पता है कि 30 साल पहले भी 'डैडी कूल' गाने में शाह रुख नजर आए थे।
50 साल पुराने गाने से था प्रेरित
जी हां, 30 साल पहले भी 'डैडी कूल' (Daddy Cool Song in 90s) बना था। इस गाने में शाह रुख किसी हीरोइन नहीं, बल्कि अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) के साथ नजर आए थे। IMDb के मुताबिक, यूं तो यह गीत बोनी एम. के 'डैडी कूल' गाने से प्रेरित था, लेकिन इसे एकदम अलग ढंग से बनाया था।

अनु मलिक ने ओरिजिनल से हटकर बनाया था गाना
यह गाना 1996 में रिलीज हुई फिल्म चाहत (Chaahat) का था। फिल्म में शाह रुख, अनुपम, पूजा भट्ट, नसीरुद्दीन शाह और राम्या कृष्णन ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म में अनुपम और शाह रुख पर एक मजेदार गीत बनाया गया जिसका टाइटल 'डैडी कूल' था। गाने का टाइटल तो 1976 में बने कल्ट क्लासिक गाने डैडी कूल से प्रेरित था, लेकिन अनु मलिक ने सिर्फ टाइटल लिया, गाना एकदम अलग बनाया।
गाने में शाह रुख को कहा गया था मूर्ख
गाने में डैडी कूल अनुपम खेर को बताया गया जो अपने बेटे (शाह रुख) को Fool (मूर्ख) बताता है। वहीं, शाह रुख उन्हें कूल करने के तरकीब ढूंढते हैं। गाने के बोल पिता-बेटे की नोकझोंक को दिखाता है जिसे माया गोविंद ने अपने कलम से पिरोया था। गाने को दो सिंगर्स ने गाया- सुदेश भोसले और देवंग पटेल। इस गाने की खासियत इसका संगीत भी था जिसे अनु मलिक ने बनाया था।
आज भले ही किंग के गाने 'डैडी कूल' चर्चा में है, लेकिन 30 साल पहले शाह रुख के मजेदार गीत 'डैडी कूल' को भी खूब पसंद किया गया था।
यह भी पढ़ें- King के नए गाने 'डैडी कूल' में शाह रुख-करीना कपूर का धमाका, 50 साल पुराने कल्ट क्लासिक सॉन्ग से है प्रेरित
यह भी पढ़ें- खुल गया शाह रुख खान की King का राज, ट्रेलर को लेकर मेकर्स ने बनाया मास्टर प्लान?
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।