61 की उम्र में 'कूल' हीरो बनना चाहते हैं Shah Rukh, 'किंग' में छोटी उम्र की हीरोइनों संग काम करने पर बोले एक्टर
मुंबई में एक इवेंट के दौरान करण जौहर के साथ 'किंग' का प्रमोशन करते हुए, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी उम्र के हिसाब से किरदार निभाने की इच्छा के बारे में बात की।
-1795847018571_m.webp)
शाह रुख खान का 'किंग' लुक
HighLights
'किंग' में छोटी हीरोइनों के साथ किया काम
61 की उम्र में कूल बने रहना चाहते हैं एक्टर
4 दिसंबर को रिलीज होगी 'किंग'
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार शाम को मुंबई में हुए एक इवेंट में अभिनेता शाहरुख खान और फिल्म मेकर करण जौहर शामिल हुए। वहां शाहरुख ने सिद्धार्थ आनंद के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि क्यों उन्होंने फिल्म में अपने असली उम्र के हिसाब से दिखने वाले बालों का लुक रखने का फैसला किया।
उन्होंने अपने और अपनी मुख्य अभिनेत्रियों के बीच उम्र के अंतर की ओर इशारा किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि वह बस एक 'कूल' 61 साल के हीरो के रूप में दिखना चाहते थे।
कूल बने रहने पर बोले शाह रुख खान
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने से काफी कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ काम करने और 'कूल' बने रहने पर बात की। शाहरुख ने बताया कि वह 'किंग' (King) में काम क्यों करना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से एक हीरो बनना चाहता था। जब मैं पहली बार फिल्म इंडस्ट्री में आया था, तो मुझे लगता था कि मैं देखने में उतना अच्छा नहीं हूं। इसलिए, जब मुझे हीरो बनने का मौका मिला मुझ जैसे साधारण दिखने वाले इंसान को तो मैंने इसे बहुत संभाल कर रखा है'।
This is what makes Shah Rukh Khan special! He understands the changing times, embraces new challenges and believes in giving audiences a complete cinematic experience. KING is a reflection of that vision! 👑❤️ @iamsrk #SRK #ShahRukhKhan #KING #DaddyCool https://t.co/w04nGSMibm
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) November 27, 2026
उन्होंने कहा, 'दूसरी बात, मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था - फिल्म का नाम तो नहीं बताऊंगा, लेकिन करण को पता है। मैं डायरेक्टर और हीरोइन का नाम भी नहीं लूंगा। मैं उनके सामने खड़ा था और उन्हें अपना एक शानदार रोमांटिक डायलॉग सुना रहा था। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं; मैं तुम्हारी आंखों में खो जाना चाहता हूं। तुम्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे मैंने पूरी दुनिया देख ली हो।
इसके बाद शाह रुख ने मजाकिया अंदाज में कहा- और हां, एक और बात, मुझे उम्मीद है कि तुमने कल के लिए अपना मैथ का होमवर्क पूरा कर लिया होगा, बेटी। तो, मेरे और उन लड़कियों के बीच उम्र के फासले को देखते हुए, जिनके साथ मैं काम कर रहा था, मुझे लगा कि मुझे अपनी उम्र के हिसाब से रोल करना चाहिए - जो कि अभी 61 साल है, और मुझे उतना ही कूल दिखना चाहिए, जितना कि 61 साल का कोई व्यक्ति हो सकता है'।
60 की उम्र में हीरो बने रहना चाहते थे शाह रुख
शाहरुख ने कहा कि 'किंग' फिल्म में अपने सफेद बालों वाले लुक के जरिए, वह चाहते हैं कि लड़कियां अब उन्हें एक अलग नजरिए से देखें। अभिनेता ने कहा, 'इसलिए, अगर आज मैं बैठूं या खड़ा होऊं और कोई डायलॉग बोलूं, तो वह बिल्कुल सही लगता है और दुनिया की सभी लड़कियां - क्योंकि मेरी बेटी सुहाना भी इस फिल्म का हिस्सा है - यही सोचेगी कि उनके पिता को भी ऐसा ही होना चाहिए। मैं बस 60 की उम्र में एक हीरो बने रहना चाहता था और अपनी उम्र के हिसाब से किरदार निभाना चाहता था'।
सिद्धार्थ आनंद की 'किंग' के बारे में
'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जिन्होंने सुजॉय घोष, सुरेश नायर और सागर पांड्या के साथ मिलकर इसकी पटकथा लिखी है। यह फिल्म शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के लिए थिएट्रिकल डेब्यू होगी।
इसमें अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat), जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, राघव जुयाल और अभय वर्मा भी नजर आएंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh के एक्टर ने शाह रुख खान से की खुद की तुलना, बताया क्यों बने नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म का हिस्सा?
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।