विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hanuman Ansh के एक्टर ने शाह रुख खान से की खुद की तुलना, बताया क्यों बने नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म का हिस्सा?

Published: Sat, 28 Nov 2026 09:47 AM (GMT+05:30)

Hanuman Ansh के एक्टर शोभिनव सत्या ने हाल ही में अपने डेब्यू की तुलना शाह रुख खान के फौजी वाले दिनों से की।

हनुमान अंश में शोभिनव सत्या और फौजी में शाह रुख खान

हनुमान अंश में शोभिनव सत्या और फौजी में शाह रुख खान

HighLights

  1. एक्टर नहीं बनना चाहते थे शोभिनव सत्या

  2. हनुमान अंश के लिए कैसे माने एक्टर?

  3. ओटीटी पर रिलीज हुई हनुमान अंश

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'हनुमान अंश' 2026 की बॉक्स-ऑफिस पर सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट फिल्मों में से एक रही और अब यह OTT पर आ गई है। आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित यह भक्तिपूर्ण ड्रामा, 27 नवंबर से सोनीलिव (SonyLIV) पर हिंदी में स्ट्रीम होना शुरू हो गई है।

एक्टर नहीं बनना चाहते थे शोभिनव

क्या आप जानते हैं कि फिल्म में नीम करौली बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे? वे डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी के प्रोजेक्ट से एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर जुड़े थे, और उनका पूरा ध्यान खुद एक डायरेक्टर के रूप में अपनी शुरुआत करने पर था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, और आखिरकार सत्या को 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) में नीम करौली बाबा का रोल निभाना पड़ा।

शाह रुख के फौजी ब्रेक से की तुलना

दिलचस्प बात यह है कि सत्या को अपने सफर और इंडस्ट्री में शाहरुख खान के शुरुआती दिनों के बीच काफी समानताएं नजर आती हैं। एक इंटरव्यू में बातचीत में, शोभिनव सत्या (Shobhinaw Satyaa) ने याद किया कि कैसे 'फौजी' सीरियल में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का रोल अचानक बदल गया था।

ansh (10)

उन्होंने बताया, 'शाहरुख खान की कहानी यह है कि वे 'फौजी' सीरियल में एक छोटा सा किरदार निभा रहे थे। जो एक्टर लीड रोल में था, उनके पास कोई और प्रोजेक्ट आ गया था। वह डायरेक्टर का बेटा था। ऐसे में शाहरुख खान को 'फौजी' का हीरो बना दिया गया। कभी-कभी चीजें अचानक बदल जाती हैं। मेरे साथ भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ। मैं फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहा था, तभी डायरेक्टर (विशाल चतुर्वेदी) ने मुझसे कहा कि मैं ही इस फिल्म का हीरो हूं'।

डायरेक्टर बनना चाहते थे शोभिनव

सत्या ने बताया कि उनकी स्वाभाविक प्रवृत्ति हमेशा कैमरे के पीछे रहने की रही है। उन्होंने खुद को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में बताया, जिसका मूल स्वभाव फिल्में निर्देशित करना और तुरंत अगली फिल्म की पटकथा लिखने में लग जाना है।

ansh (2)

क्यों की हनुमान अंश?

'हनुमान अंश' के आध्यात्मिक महत्व ने उन्हें अपने फैसले पर फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा, 'मैं एक अभिनेता के तौर पर पर्दे पर नहीं आना चाहता था। लेकिन चूंकि यह फिल्म मेरे नीम करौली बाबा से जुड़ी थी, इसलिए मैंने 'हां' कह दिया'।

अभिनेता ने आगे कहा कि वह ऐसी फिल्मों पर काम करना चाहेंगे जिन्हें बच्चे अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकें। भविष्य में वह फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के साथ काम करना चाहेंगे।

OTT पर आई हनुमान अंश

'हनुमान अंश' 29 नवंबर से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और गुजराती भाषाओं में भी उपलब्ध होगी। यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें- Friday Releases: दोगुना होगा एंटरटेनमेंट का डोज, OTT-थिएटर्स में रिलीज होंगी 7 फिल्में-सीरीज; देखें पूरी लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।