विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Friday Releases: दोगुना होगा एंटरटेनमेंट का डोज, OTT-थिएटर्स में रिलीज होंगी 7 फिल्में-सीरीज; देखें पूरी लिस्ट

Published: Thu, 26 Nov 2026 04:54 PM (IST)

नवंबर का आखिरी शुक्रवार दर्शकों के लिए दोगुना मनोरंजन लेकर आ रहा है। इस फ्राइडे जहां दो बड़ी फिल्में थिएटर्स में आएंगी, तो वहीं OTT पर भी सस्पेंस -ड्रामा और कॉमेडी भरपूर होगी। नीचे देखें लिस्ट। 

फ्राइडे OTT एंड थिएटर रिलीज लिस्ट/ फोटो- जागरण ग्राफिक्स

फ्राइडे OTT एंड थिएटर रिलीज लिस्ट/ फोटो- जागरण ग्राफिक्स

HighLights

  1. 2 नई फिल्मों के साथ 27 नवंबर को चकाचौंध होंगे थिएटर

  2. 4 फिल्मों और धांसू सीरीज देगी OTT पर दस्तक

  3. नंवबर का आखिरी शुक्रवार लाया ढेर सारा एंटरटेनमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। Friday New Releases: नवंबर का महीना खत्म होने पर आ गया है। 27 नवंबर को इस महीने का आखिरी शुक्रवार है, जो सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस फ्राइडे सिनेमाघरों से लेकर OTT प्लेटफॉर्म तक पर कई ऐसी फिल्में और सीरीज आ रही हैं,जो दर्शकों के वीकेंड पर भी एक सेकंड भी बोरियत का एहसास नहीं होने देंगी।

तो चलिए देर किस बात की है। इस शुक्रवार को सिनेमाघरों और OTT पर कौन सी नई फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी, फटाफट देखते हैं Binge Watch की पूरी लिस्ट।

दृश्यम- द कनक्लूजन ( Drishyam: The Conclusion)

2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अजय देवगन-जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म दृश्यम 3 अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म में एक बार फिर से विजय संलगावकर की कहानी दिखेगी, जिसके केस को सॉल्व के चक्कर में खुद को शनि कहने वाले एसपी राजवीर सिंह तोमर कैसे घनचक्कर बनेंगे ये कहानी दिखाई देगी। अब ये वाकई कनक्लूजन होनी चाहिए या नहीं, इसका फैसला आप OTT पर ये फिल्म देखकर कर सकते हैं।

रिलीज डेट- 27 नवंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर-सस्पेंस थ्रिलर

हनुमान अंश (Hanuman Ansh)

7 अगस्त को रिलीज नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी मूवी हनुमान अंश ने दुनियाभर में इतिहास रचा था। दर्शक एक लंबे समय से मूवी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली उनकी ये ख्वाहिश पूरी होने जा रही है, क्योंकि शोभिनव सत्या की 400 करोड़ कमाने वाली मूवी कल ओटीटी पर दस्तक देगी।

रिलीज डेट- 27 नवंबर
प्लेटफॉर्म- सोनी लिव-नेटफ्लिक्स (SonyLiv-Netflix)
जॉनर- डिवोशनल ड्रामा

ढाई चाल (Dhai Chaal)

ढाई चाल वेब सीरीज की कहानी यूनिवर्सिटी से शुरू हुई पॉलिटिक्स से लेकर सत्ता के प्यादे बने छात्रों के बारे में है। 50 एपिसोड की ये वेब सीरीज लेखक नवीन चौधरी की डंक जागरण बेस्ट सेलर नॉवेल्स 'जनता स्टोर' और 'ढाई चाल' पर आधारित कहानी है।

रिलीज डेट- 27 नवंबर
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (JioHotstar)
जॉनर- पॉलिटिकल ड्रामा

द चाइल्ड (The Child )

फर्नांडो अरामबुरु की नॉवेल पर आधारित 'द चाइल्ड' की कहानी स्पेन के बास्क कंट्री में हुई दुखद घटना के हालातों को दिखाती है। जब 1980 में गैस एक्सप्लोजन में नुको की डेथ हो जाती है, तो उसकी मां और दादा जी इस घटना से उबरने की कोशिश करते हैं।

रिलीज डेट- 27 नवंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- मिस्ट्री थ्रिलर

z

ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya)

रामायणम् की रिलीज के एक लंबे समय बाद कोई फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। आयुष्मान खुराना और शरवरी की फैमिली ड्रामा मूवी 'ये प्रेम मोल लिया' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बहुत ही पसंद आ रहा है।

रिलीज डेट- 27 नवंबर
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- फैमिली ड्रामा

गनमास्टर G9 (Gunmaster G9)

ये प्रेम मोल लिया को बड़े पर्दे पर टक्कर देने के लिए कल इमरान हाश्मी की एक्शन थ्रिलर फिल्म गनमास्टर जी9 भी बिग स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। जिसमें अभिनेता के साथ पहली बार जेनेलिया डीसूजा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के गानों को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

रिलीज डेट- 27 नवंबर
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- एक्शन थ्रिलर

आदर्श कुटुंबम (Aadarsha Kutumbam)

साउथ स्टार वेंकटेश की फिल्म आदर्श कुटुम्ब 30 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक बिजनेस नहीं कर पाई थी। अब तेलुगु भाषा में बनी एक्शन कॉमेडी थ्रिलर फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है।

रिलीज डेट- 27 नवंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- एक्शन कॉमेडी थ्रिलर

यह भी पढ़ें- Friday Releases: धांसू होगा ये शुक्रवार, ढिंढोरा 2 से परफेक्ट लायर तक; OTT-थिएटर्स में छाएंगी 7 सीरीज-फिल्में

यह भी पढ़ें- Friday Releases: नवंबर के दूसरे शुक्रवार को फटेगा मनोरंजन का बम, OTT-थिएटर्स में छाएंगी 8 फिल्में-सीरीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।