Friday Releases: नवंबर के दूसरे शुक्रवार को फटेगा मनोरंजन का बम, OTT-थिएटर्स में छाएंगी 8 फिल्में-सीरीज
रामायणम् के बाद नवंबर का दूसरा शुक्रवार भी दर्शकों के लिए ढेर सारा एंटरटेनमेंट लाने वाला है। 13 नवंबर को ...और पढ़ें
-1794465322886_m.webp)
इस शुक्रवार को रिलीज होंगी 8 फिल्में-सीरीज/ फोटो- जागरण ग्राफिक्स
HighLights
रामायणम् के बाद इस शुक्रवार को भी जारी रहेगा मनोरंजन
13 नवंबर को रिलीज होंगी कई फिल्में-सीरीज
थिएटर्स से ज्यादा इस शुक्रवार OTT पर मचेगा तहलका
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रामायणम् के बाद भी दर्शकों के लिए मनोरंजन का सिलसिला नहीं रुकने वाला है। हम सब अब नवंबर के दूसरे शुक्रवार की तरफ बढ़ रहे है, लेकिन उससे पहले ही शानदार फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट तैयार हो चुकी है।
बीते हफ्ते जहां रामायणम् के साथ सिनेमाहॉल जगमगाए, तो वहीं इस शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई सीरीज और फिल्मों की बाढ़ आने वाली है। तो चलिए बिना देरी किए फटाफट से देख लेते हैं कि इस शुक्रवार को मेकर्स दर्शकों के वीकेंड को किन सीरीज और फिल्मों के साथ खास बनाएंगे।
बांद्रा (Bandra)
परदे पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीतने वाली तमन्ना भाटिया ओटीटी प्लेटफॉर्म की भी क्वीन बन चुकी हैं। उनकी 2025 में रिलीज फिल्म बांद्रा की काफी समय से चर्चा है, जो इस शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। मूवी की कहानी एक महत्वकांक्षी उभरते हुए फिल्ममेकर की है, जो 1990 की बॉलीवुड स्टार तारा जानकी (Tamannaah Bhatia) की रहस्यमयी मौत का पता लगाता है।
रिलीज डेट- 13 नवंबर
प्लेटफॉर्म- Zee5
जॉनर- गैंगस्टर थ्रिलर
मर्डर इन गैलिसिया ( Murder in Galicia)
एक महिला पर देर रात हुए हमले से एक गहरी जांच की शुरुआत होती है। केस को सुलझाने के लिए दृढ एक सार्जेंट जब केस की गहराई में जाती है, तो पीड़िता के पति पर उसका सबसे पहला शक जाता है। जो देखने में मासूम है, लेकिन उसका बर्ताव कई सवाल खड़े करता है।
रिलीज डेट- 13 नवंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर - क्राइम थ्रिलर
स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क ( Student of the Year: After Dark)
आंखों की गुस्ताखियां, तू या मैं के बाद अब अभिनेता संजय कपूर की बेटी वेब सीरीज स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही हैं। उनकी इस नई सीरीज की कहानी अदिति की जुड़वा बहन आयशा की रहस्यमयी तरीके से हुई मौत के इर्द-गिर्द घूमती है। अपनी बहन की मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए अदिति खुद मामला हाथ में लेती है।
रिलीज डेट- 13 नवंबर
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
जॉनर- मर्डर मिस्ट्री
पारिवारिक मनु रंजन ( Parivarik ManuRanjan)
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी स्टारर पारिवारिक मनु रंजन की कहानी लखनऊ से ताल्लुक रखने वाले बैचलर रंजन के इर्द-गिर्द घूमती है। जब उसकी मुलाकात दिल्ली में प्रॉपर्टी मैनेजर का काम करने वाली हेलेन से होती है, तो उसकी पूरी जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है।
रिलीज डेट- 13 नवंबर
प्लेटफॉर्म- सोनी लिव (Sony Liv)
जॉनर- रोमांटिक कॉमेडी
हार्टलैंड (Heartland)
दो दशक तक लाइमलाइट से खुद को दूर रखने के बाद पूर्व कंट्री म्यूजिक स्टार मिस्टी जोनस अपनी लापता भतीजी का पता लगाने के लिए नैशविले लौटती है। जवाब तलाशने के मकसद से शुरू हुई ये खोज जल्द ही एक बड़ी मर्डर इंवेस्टिगेशन में बदल जाती है, जिसके बाद कई ऐसे राज खुलते हैं, जिसका अंदाजा भी किसी ने नहीं लगाया होता।
रिलीज डेट- 13 नवंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- मिस्ट्री थ्रिलर
दायरा (Daayra)
करीना कपूर लगातार अब अपने रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म दायरा सितंबर में रिलीज हुई थी। मूवी की कहानी लोगों को पसंद आई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी कमाई करने में फिल्म असफल रही। अब सिनेमाघरों के बाद करीना और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है।
रिलीज डेट- 13 नवंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- क्राइम-इंवेस्टिगेशन ड्रामा
रणबाली (Ranabaali)
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर रणबाली बीते महीने 16 अक्टूबर को ही थिएटर्स में रिलीज हुई थी। पांच भाषाओं में रिलीज इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अब एक महीने से पहले ही ये फिल्म अपनी ओटीटी रिलीज करे लिए बिल्कुल तैयार है।
रिलीज डेट- 13 नवंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- एक्शन एडवेंचर
गोंधल (Gondhal)
वैसे तो रामायणम् के साथ सिनेमाघर अभी जगमगाए हुए हैं, लेकिन एक और ऑस्कर में जगह बनाने वाली फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऑस्कर 2027 के लिए इंडिया की ऑफिशियल एंट्री के रूप में भेजी गई मराठी फिल्म री-रिलीज हो रही है। खास बात ये है कि इसे मराठी के साथ-साथ फैंस हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी देख सकते हैं।
रिलीज डेट- 13 नवंबर
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर-साइकोलॉजिकल थ्रिलर-फोक मिस्ट्री
यह भी पढ़ें- Friday Releases: शुक्रवार को मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, रामायणम् के बाद OTT-थिएटर्स में आएंगी 10 मूवी -सीरीज
यह भी पढ़ें- Friday Releases: अक्टूबर के आखिरी शुक्रवार को होगा महा मनोरंजन, थिएटर्स और OTT पर 7 मूवी-सीरीज करेंगी धमाका
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।