विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Friday Releases: अक्टूबर के आखिरी शुक्रवार को होगा महा मनोरंजन, थिएटर्स और OTT पर 7 मूवी-सीरीज करेंगी धमाका

Published: Thu, 29 Oct 2026 07:15 AM (IST)

अक्टूबर का आखिरी शुक्रवार फैंस के लिए कई सरप्राइज लेकर आने वाला है। इस 30 अक्टूबर को जहां दो बड़ी ...और पढ़ें

फ्राइडे को रिलीज होंगी 7 फिल्में और सीरीज/ फोटो- जागरण ग्राफिक्स

फ्राइडे को रिलीज होंगी 7 फिल्में और सीरीज/ फोटो- जागरण ग्राफिक्स

HighLights

  1. ऑब्सेसशन से लेकर अक्का तक आएंगी नई फिल्में 

  2. अक्टूबर का आखिरी शुक्रवार नहीं होने देगा मनोरंजन की कमी 

  3. ये 7 फिल्में और सीरीज ओटीटी-थिएटर्स में करेंगी धमाल 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Friday New Releases:शुक्रवार का दिन सिनेप्रेमियों के लिए बहुत ही खास होता है, क्योंकि हर वीक मेकर्स नए कंटेट के साथ दर्शकों के वीकेंड को बोरियत से बचा लेते हैं। अक्टूबर अपने आखिरी शु्क्रवार में पहुंच चुका है।

ऐसे में फैंस इस वीक भी बिल्कुल निराश नहीं होने वाले हैं। 30 अक्टूबर को कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज दर्शकों के वीकेंड को खास बनाएंगी, देखें पूरी लिस्ट।

ऑब्सेसशन (Obsession)

यह इस फ्राइडे की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। करी बार्कर की फिल्म ऑब्सेशन सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद फाइनली ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। कहानी एक ऐसे लड़के की है, जो अपनी फीमेल फ्रैंड निकी से प्यार करता है, लेकिन दिल की बात नहीं कह पाता। एक बार वह विश स्टिक तोड़कर वो मन्नत मांगता है, जिसके बाद उसकी जिंदगी में तूफान आ जाता है और डर की एक नई कहानी शुरू होती है।

रिलीज डेट- 30 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
जॉनर- साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर

अक्का (Akka)

अक्का की कहानी एक काल्पनिक गांव की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है, जिसमें 1980 के दौरान की दो पावरफुल गैंगस्टर बहनों की कहानी दिखाई गई है, जो पूरा अंडरवर्ल्ड कंट्रोल करती हैं। हालांकि, दोनों की आपसी दुश्मनी की धमकियां उनके पूरे एम्पायर को खत्म कर देती हैं। मूवी में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे ने मुख्य भूमिका निभाई है। ये एक सीरीज है।

रिलीज डेट- 30 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- क्राइम थ्रिलर

अ कपल ऑफ लाइज (A Couple Of Lies)

स्टीफन आन्हेम की नॉवेल पर आधारित यह चार पार्ट की साइकोलॉजिकल थ्रिलर लिमिटेड सीरीज है, जिसकी कहानी दो अमीर कपल्स के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाने के चक्कर में स्टॉकहोम और सिसिल में कपल अपने घरों की अदला बदली करते हैं।

रिलीज डेट- 30 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- साइकोलॉजिकल थ्रिलर

मीठे में क्या है (Meethe Mein Kya Hai)

मीठे में क्या है फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती हैं, जहां कई जनरेशन एक ही घर में रहते हैं। सालों से उस घर में कई ऐसे राज दबे हैं, जो परिवारवालों के रिश्ते को कॉम्प्लिकेटेड करते हैं। जब एक बार सब फेस्टिवल के लिए इकट्ठा होते हैं, तो उसी दौरान एक अधूरी शादी को लेकर ऐसा मसला परिवार में उठता है, जिससे सबकी टेंशन बढ़ जाती है।

रिलीज डेट- 30 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- फैमिली ड्रामा

कोलिजिन कोर्स (Collision Course)

साल 2013 में स्पेन में हुई फाइनेंशियल संकट के बैकड्रॉप पर बनी कोलिजिन कोर्स एक ऐसे चोरों के ग्रुप की कहानी है, जिनकी मैड्रिड में की गई बड़ी चोरी जल्द ही अफरा-तफरी में बदल जाती है। चोरों का ये गुट पहले बैंक लूटने का प्लान बनाता है, लेकिन जल्द ही ये मामला जिंदा रहने की लड़ाई में बदल जाता है।

रिलीज डेट- 30 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- क्राइम थ्रिलर

आदर्श कुटुंभम (Aadarsha Kutumbam)

हिंदी भाषा की कोई बड़ी फिल्म भले ही 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही हो, लेकिन साउथ सुपरस्टार वेंकटेश अपनी नई तेलुगू फिल्म आदर्श कुटुंभम हाउस नंबर 47-एके 47 के साथ आ रहे हैं।

रिलीज डेट- 30 अक्टूबर 2026
प्लेटफॉर्म -थिएटर्स
जॉनर- एक्शन कॉमेडी ड्रामा

क्रेजी कल्याणम (Crazy Kalyanam)

वी.के नरेश और कीर्ति स्टारर फिल्म क्रेजी कल्याणम साउथ की फिल्म है, जिसकी कहानी एक ऐसे पिता की हैं, जो अपनी करियर फोकस बेटी के लिए एक दूल्हे की तलाश करते हैं, लेकिन वह तभी अपने पिता को बताती है कि वो किसी और से प्यार करती है। इस बीच ही लड़की का लवर और घर का दामाद काफी हंगामा मचा देता है।

रिलीज डेट- 30 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- कॉमेडी

यह भी पढ़ें- Friday Releases: शुक्रवार को आएगा भूचाल, थिएटर्स-OTT पर रिलीज होंगी 8 सीरीज-फिल्में; बहुत खास होगा 23 अक्टूबर

यह भी पढ़ें- Friday Releases: शुक्रवार को भरेंगे थिएटर्स, OTT पर भी नई सीरीज करेंगी धमाका;16 अक्टूबर को जमकर होगा एंटरटेनमेंट