विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Friday Releases: शुक्रवार को भरेंगे थिएटर्स, OTT पर भी नई सीरीज करेंगी धमाका;16 नवंबर को जमकर होगा एंटरटेनमेंट

Published: Thu, 15 Oct 2026 10:42 AM (IST)

Friday Ott And Theater Releases: ये शुक्रवार दर्शकों के लिए ढेर सारा मनोरंजन लेकर आने वाला है, क्योंकि 16 अक्टूबर ...और पढ़ें

शुक्रवार को रिलीज फिल्मों-सीरीज की लिस्ट/फोटो-इंस्टाग्राम

शुक्रवार को रिलीज फिल्मों-सीरीज की लिस्ट/फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. फ्राइडे को सिनेमाघरों से लेकर OTT पर होगा धमाका

  2. सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में होंगी रिलीज

  3. 7 सीरीज और फिल्मों के साथ वीकेंड बनेगा खास

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। Friday New Releases: पलके बिछाए फैंस शुक्रवार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ये सप्ताह का वो दिन होता है, जब बड़ी-बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देती हैं और शानदार सीरीज OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होती हैं।

अक्टूबर के तीसरा शुक्रवार तो दर्शकों के लिए ढेर सारा मनोरंजन लेकर आ रहा है। तो चलिए बिना देरी किए आपको बता देते हैं कि इस फ्राइडे ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों तक में कौन सी बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।

नई नवेली (Nayyi Navelli)

शुक्रवार की सबसे मजेदार रिलीज में से एक यामी गौतम की फिल्म नई नवेली है, जो कल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आर्टिकल 370 और हक जैसी सीरियस फिल्मों के बाद नेशनल अवॉर्ड विनर यामी गौतम कॉमेडी जॉनर में लंबे समय बाद लौटीं हैं। मूवी में उनका किरदार डायन भाभी का है।

रिलीज डेट- 16 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- हॉरर कॉमेडी

मास्टर प्लान (Master Plan)

इस क्राइम कॉमेडी फिल्म की कहानी रोजर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रिटायर महान चोर है। हालांकि, वह मोना लीसा की मूर्ति चुराने के पीछे है, जिसके लिए वह एक इटैलियन हैकर और फ्रैंच बम एक्सपर्ट को हायर करता है। कहानी में मजेदार ट्विस्ट तब आता है जब रोजर ये बताता है कि उसके दोनों हायर किए गए बंदे गुम हुए सिबलिंग्स हैं।

रिलीज डेट- 16 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)
जॉनर- क्राइम कॉमेडी

डीसी (DC)

सरत चंद्र चटोपाध्याय की नॉवेल देवदास पर बेस्ड फिल्म डीसी में लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी देवदास के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बागी अपराधी है और चोरी में गलती होने और एक पुलिस ऑफिसर के मारे जाने पर भागा फिर रहा है। वामिका का किरदार चंद्रा जो एक सेक्स वर्कर है, कैसे उसकी मदद करेगी यही कहानी में बताया जाएगा।

रिलीज डेट -16 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- सोनी लिव (SonyLiv)
जॉनर- क्राइम थ्रिलर

आशा (Aasha)

आशा की कहानी पहले से ही सदमें से गुजर रही एक विदवा महिला पर बेस्ड है, जो एक छोटे से एक्सीडेंट के बाद बेकाबू हो जाती है। हार न मानने की उसकी इस जिद के कारण उसका सामना एक ऐसे हिंसक आदमी से होता है, जो उसकी जिंदगी को एक बुरा सपना बना देता है। मलयालम फिल्म में उर्वशी ने मुख्य भूमिका निभाई है।

रिलीज डेट- 16 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- ZEE5
जॉनर- साइकोलॉजिकल थ्रिलर

मनी ट्रैप- द करुण ट्रेजर (Money Trap: The Karun Treasure)

मनी ट्रैप की कहानी कॉन आर्टिस्ट आसिम नोयन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक लास्ट बार अपनी पुरानी गैंग के साथ एक आखिरी चोरी के लिए फिर से इकट्ठा होते हैं। हालांकि, उनका ये मिशन जल्द ही एक बड़ी लड़ाई में बदल जाता है, क्योंकि सामने वाले अन्य गिरोह भी इसी खजाने के पीछे पड़े हैं।

रिलीज डेट- 16 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- एक्शन थ्रिलर

रणबाली (Ranabaali)

16 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर नई नवेली का अकेले कब्जा नहीं होगा, बल्कि इस मूवी से टक्कर लेने के लिए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की रणबाली भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मूवी को तेलुगू के साथ-साथ हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और तमिल में भी रिलीज किया जाएगा।

रिलीज डेट- 16 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर-हिस्टोरिकल ड्रामा

जेलर 2 (Jailer 2)

रजनीकांत की जेलर को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था और अब वह इसके दूसरे पार्ट जेलर 2 के साथ शुक्रवार से एक दिन पहले थिएटर्स में आ गए हैं। फिल्म में एक बार फिर से वही दमदार एक्शन होगा। रजनीकांत के अलावा मूवी में विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती ने अहं भूमिका निभाई है।

रिलीज डेट- 15 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- एक्शन थ्रिलर

यह भी पढ़ें- Friday Releases: सस्पेंस से रोमांस तक, थिएटर्स और OTT पर शुक्रवार को मचेगा हंगामा; रिलीज होंगी 7 फिल्में-सीरीज

यह भी पढ़ें- Friday Releases: अक्टूबर के पहले शुक्रवार को लगेगा मनोरंजन का मेला, थिएटर्स और OTT पर 9 फिल्मों-सीरीज का भौकाल