Friday Releases: अक्टूबर के पहले शुक्रवार को लगेगा मनोरंजन का मेला, थिएटर्स और OTT पर 9 फिल्मों-सीरीज का भौकाल
अक्टूबर का पहला शुक्रवार दर्शकों को लॉन्ग वीकेंड की बोरियत से बिल्कुल दूर रखेगा। क्योंकि सिर्फ थिएटर्स में दृश्यम 3 ...और पढ़ें
-1790829815589_m.webp)
फ्राइडे को OTT एंड थिएटर रिलीज/ फोटो-जागरण ग्राफिक्स
HighLights
2 अक्टूबर को थिएटर्स- Ott पर रिलीज होंगी बड़ी फिल्में-सीरीज
अक्टूबर का पहला शुक्रवार होगा मनोरंजन से भरपूर
लॉन्ग वीकेंड की बोरियत की होगी छुट्टी
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अक्टूबर का महीना सिनेप्रेमियो के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि ये ही वह मंथ है, जब कई बड़ी फिल्में और सीरीज सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। अक्टूबर के महीने की पहली फ्राइडे रिलीज की पूरी लिस्ट सामने आ चुकी है, जिसमें कुल 9 सीरीज और फिल्में शामिल हैं। तो चलिए बिना समय गंवाए देखते हैं कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर ओटीटी और थिएटर में दर्शकों के लिए क्या नया होगा।
दृश्यम 3 (Drishyam 3)
अक्टूबर की पहली सबसे बड़ी रिलीज फिल्म अजय देवगन की दृश्यम 3 है, जो अपनी तीसरी इंस्टॉलमेंट के साथ लौट रही है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में इस बार विजय सलंगावकर का किस्सा आर या पार होने वाला है। उन पर एक नहीं, बल्कि कई पुलिस ऑफिसर्स की नजर है। दृश्यम 3 में उनके साथ मुख्य भूमिका में जयदीप अहलावत भी नजर आने वाले हैं।
रिलीज डेट- 2 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म-थिएटर्स
जॉनर- सस्पेंस थ्रिलर
लव (Love)
क्या हो जब दो अलग-अलग डेटिंग एप के फाउंडर प्यार को लेकर अपनी थियोरी रियल लाइफ में टेस्ट करें तो? यही है #लव की कहानी, जिसमें एश्वर्या लक्ष्मी और अर्जुन दास ने मुख्य भूमिका निभाई थी। एक तरफ जहां तारा का मानना है कि प्यार कैलकुलेशन से होता है, तो वहीं मैथ्यू बिल्कुल अलग सोच का है।
रिलीज डेट- 2 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- रोमांटिक
बेथलहम कुडुम्बा यूनिट (Bethlehem Kudumba Unit)
'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट'में ममिता बैजू और निविन पॉली ने मुख्य भूमिका निभाई है। कहानी एक ऐसे अनोखे रोमांस के बारे में है, जो किसी भी छोटे से समाज या मोहल्ले में फैल जाती है। जहां परिवार से कोई भी बात नहीं छुपती है।
रिलीज डेट- 2 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
जॉनर- रोमांटिक कॉमेडी
पूजा मेरी जान (Pooja Meri Jaan)
पूजा मेरी जान एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी कोर्टरूम के इर्द-गिर्द घूमती है। पूजा की जिंदगी की परतों को खोलती कहानी में उसकी पूरी लाइफ तब बदल जाती है, जब उसके द्वारा रिजेक्ट किया गया लड़का सुसाइड कर लेता है। इस कारण उसे सीरियस लीगल ट्रबल झेलना पड़ता है। मृणाल ठाकुर ने फिल्म में अहम भूमिका निभाई है।
रिलीज डेट- 2 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- ZEE5
जॉनर- कोर्टरूम ड्रामा
डूइंग लाइफ (Doing Life)
फीचर फिल्म डूइंग लाइफ की कहानी अनिका नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने अलग-थलग हुए परिवार को एक साथ लाने की कोशिश करती है, लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है, जब उसकी बातचीत जेल में बंद एक कैदी से होती है। फिल्म का निर्देशन टेलर पेरी ने किया है।
रिलीज डेट- 2 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- क्राइम ड्रामा
दुपहिया सीजन 2 (Dupahia Season 2)
धड़कपुर में एक बार फिर से चोरी को लेकर उथल-पुथल मचने वाली है। दुपहिया के सीजन वन को दर्शकों ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया था और अब अमेजन प्राइम वीडियो ने अब इसका दूसरा सीजन भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दिया है। नए सीजन में भोजपुरी स्टार निरहुआ भी हैं।
रिलीज डेट- 1 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)
जॉनर- रुरल कॉमेडी ड्रामा
वैरायटी (Verity)
हिंदी में जहां दृश्यम 3 सिनेमाघरों में अपना दबदबा बनाने आ रही है, तो वहीं कोलीन हूवर्स की बेस्ट सेलिंग नॉवेल पर बेस्ड फिल्म वैरायटी भी गांधी जयंती पर रिलीज हो रही है। यह एक हॉलीवुड साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है।
रिलीज डेट- 2 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म-थिएटर्स
जॉनर- साइकोलॉजिकल थ्रिलर
डोंट ट्रबल द ट्रबल (Don't Trouble The Trouble)
यह एक मलयालम भाषा में बनी फैंटेसी कॉमेड़ी ड्रामा फिल्म है, जिसके निर्देशन की कमान शशांक येलेती ने संभाली है। फिल्म के प्रेजेंटर एस.एस. राजामौली हैं। यह फिल्म मलयालम के अलावा तेलुगु भाषा में भी रिलीज हो रही है।
रिलीज डेट-2 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- कॉमेडी ड्रामा
प्रेम कीटाणू (Prem Keetanu)
यह एक हिंदी भाषीय रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें वीर पहाड़िया मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। कहानी उत्तर प्रदेश के उन दोस्तों की कहानी है, जिन्होंने अपनी जिंदगी में कुछ अचीव नहीं किया। स्कूल में उनके बुरे नंबर्स आए, प्यार में उनका दिल टूटा और साथ ही पेरेंट के प्रेशर को दिखाती ये कहानी बहुत ही मजेदार है।
रिलीज डेट- 2 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- कॉमेडी ड्रामा
यह भी पढ़ें- Friday Releases: शानदार होगा ये शुक्रवार, थिएटर्स-OTT पर फिल्मों-सीरीज का तूफान, बिल्कुल भी मिस न करें लिस्ट
यह भी पढ़ें- Friday Releases: 18 सितंबर को लगेगा मनोरंजन का महामेला, थिएटर्स- OTT पर शुक्रवार को रिलीज होंगी 10 फिल्में-सीरीज
