विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Friday Releases: शानदार होगा ये शुक्रवार, थिएटर्स-OTT पर फिल्मों-सीरीज का तूफान, बिल्कुल भी मिस न करें लिस्ट

Published: Thu, 24 Sep 2026 03:22 PM (IST)

सितंबर का आखिरी शुक्रवार सिनेप्रेमियों के लिए मनोरंजन का भंडार लेकर आने वाला है। 8 सीरीज और फिल्में 25 सितंबर ...और पढ़ें

फ्राइडे को ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 8 फिल्में-सीरीज/ फोटो-जागरण ग्राफिक्स

फ्राइडे को ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 8 फिल्में-सीरीज/ फोटो-जागरण ग्राफिक्स

HighLights

  1. ओटीटी पर इस शुक्रवार को रिलीज होंगी धांसू सीरीज-फिल्में

  2. सिनेमाघरों में द वन को टक्कर देगी ये बड़ी फिल्म

  3. 25 सितंबर फ्राइडे को कुल 8 फिल्में-सीरीज रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स (Netflix) से लेकर प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार(Jio Hotstar) पर जहां शुक्रवार को कई धांसू फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं, तो वहीं सिनेमाघर भी जगमगाने वाले हैं। द पैराडाइज के बाद भी इस हफ्ते ओटीटी और थिएटर्स में कुछ ऐसी फिल्में और सीरीज आएंगी, जिसका इंतजार सिनेप्रेमियो को एक लंबे समय से था। तो बिना समय गवाएं चलिए देखते हैं उन फिल्मों और सीरीज की लिस्ट, जो दर्शकों की वीकेंड बोरियत को छुमंतर कर देगी।

डोंट बी शाय (Don't Be Shy)

शुक्रवार को रिलीज फिल्मों में सबसे पहली आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म डोंट बी शाय है। वह इस फिल्म की निर्माता हैं। यंग एडल्ट कॉमेडी फिल्म की कहानी शाय (आरुषि बजाज) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वैसे तो अपनी जिंदगी की बहुत ही प्लानिंग प्लॉटिंग करके चलती है, लेकिन वह तब फंस जाती है जब वह दो लड़को के बीच फंस जाती है।

रिलीज डेट- 25 सितंबर
प्लेटफॉर्म -प्राइम वीडियो (Prime Video)
जॉनर-एडल्ट कॉमेडी

बकैती सीजन 2 ( Bakaiti Season 2)

बकैती सीजन 2 में कटारिया परिवार की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ेंगी। सीजन 2 की कहानी में वह अपने पुर्वजों के कटारिया कुटीर घर को लेकर परेशान नजर आने वाले हैं। अजय, अल्का और अमन वापस उस घर में शिफ्ट होने वाले हैं। जहां अब दो रिश्तेदारों को एक ही छत शेयर करनी है। अब कटारिया परिवार की ज्वाइंट फैमिली में क्या नया हंगामा होगा इसके लिए आपको सीरीज देखनी होगी।

रिलीज डेट- 25 सितंबर
प्लेटफॉर्म- ZEE5
जॉनर- कॉमेडी

द वन (The Vvaan - Force Of The Forrest)

60 करोड़ के बजट में बनी द वन भी इस साल की बड़ी रिलीज फिल्मों में शुमार है। जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी बिहार के पास एक गांव के रहस्यमयी जंगलो की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है। यह हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें छठी पर्व की भव्यता को दिखाया जाएगा।

रिलीज डेट- 25 सितंबर
प्लेटफॉर्म- सिनेमाहॉल
जॉनर- सुपरनेचुरल थ्रिलर

हुंकार- द रोर( Hunkkaar: The Roar)

17 साल की मीनू रावत जब एक पावरफुल लीडर पर दुष्कर्म का आरोप लगाती है, तो उसकी दर्ज की गई शिकायत जल्द ही सार्वजनिक जांच का विषय बन जाती है। जहां इस केस पर लाखों लोगों की नजरें होती है, तो वहीं इसकी जांच की जिम्मेदारी एसीपी जसलीन सिंह सोनी को सौंपी जाती है। फिल्म में अनीत पड्डा, फातिमा सना शेख और रघुबीर यादव ने मुख्य भूमिका निभाई है।

रिलीज डेट- 25 सितंबर
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
जॉनर- क्राइम थ्रिलर

मैंगो पच्चा (Mango Pachcha)

मैंगो पच्चा एक्शन पैक्ड क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी और निर्देशन की कमान विवेका ने संभाली है। फिल्म की कहानी प्रशांत के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लोग पच्चा के नाम से भी जानते हैं। वह मैसूर में अपने पिता की दुकान चलाता है, लेकिन वह शाॉक्ड तब हो जाता है, जब उसे अपने स्वर्गीय पिता के स्मगलिंग के बिजनेस के बारे में पता चलता है।

रिलीज डेट- 25 सितंबर
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
जॉनर- एक्शन ड्रामा

द फाइनल प्रॉब्लम (The Final Problem )

1959 में घटित द फाइनल प्रॉब्लम की कहानी बासिल (जोस कोरोनैडो) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी शर्लक होम्स का किरदार निभाने के लिए मशहूर थे। जब एक होटल में रहस्यमयी मौत होती है, तो बासिल अपनी जासूसी स्किल्स का इस्तेमाल करता है और ये समझना चाहता है कि क्या वह अपनी काबिलियत से सच का पता लगा पाएगा या नहीं।

रिलीज डेट- 25 सितंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर-मिस्ट्री थ्रिलर

यूनाबॉम्बर (Unabomber)

यूनाबॉम्बर दो अलग-अलग समय में बुनी गई कहानी है। जिसमें काजिन्स्की जो 16 साल का हार्वर्ड का छात्र है, वह हेनरी मरे के एक कंट्रोवर्शियल साइकोलॉजिकल एक्सपेरिमेंट में शामिल हो जाता है। कई सालों के बाद एक काल्पनिक एफबीआई एजेंट इस जांच में शामिल होती है, जो काजिन्स्की की तलाश करती है।

रिलीज डेट- 25 सितंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
जॉनर- साइकोलॉजिकल मिस्ट्री थ्रिलर

लव लॉटरी (Love Lottery)

लव लॉटरी एक शहर में रहने वाले मैरिड कपल की कहानी है। जिनकी टूटी हुई शादी एक कॉम्प्लिकेटेड लीगल बैटल में फंस जाती है। फिल्म में सोसाइडी की जजमेंट से लेकर पति-पत्नी के बीच होने वाले कई झगड़ों को पर्दे पर उतारा जाएगा। फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला मुख्य भूमिका में हैं।

रिलीज डेट- 25 सितंबर
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- कोर्टरूम ड्रामा

यह भी पढ़ें- Friday Releases: 18 सितंबर को लगेगा मनोरंजन का महामेला, थिएटर्स- OTT पर शुक्रवार को रिलीज होंगी 10 फिल्में-सीरीज

यह भी पढ़ें- Friday Releases: थिएटर्स में हैवानियत...OTT पर होगा क्राइम, फ्राइडे को एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज, देखें लिस्ट