विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Friday Releases: 18 सितंबर को लगेगा मनोरंजन का महामेला, थिएटर्स- OTT पर शुक्रवार को रिलीज होगी 10 फिल्में-सीरीज

Published: Thu, 17 Sep 2026 01:01 PM (IST)

सितंबर को तीसरे शुक्रवार को जहां तीन बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, तो वहीं OTT पर 7 ...और पढ़ें

इस फ्राइडे 10 फिल्में और सीरीज होगी रिलीज/ फोटो- जागरण फोटो

इस फ्राइडे 10 फिल्में और सीरीज होगी रिलीज/ फोटो- जागरण फोटो

HighLights

  1. शुक्रवार को थिएटर्स में होगा तीन बड़ी फिल्मों का कब्जा

  2. मिस्ट्री से लेकर क्राइम ओटीटी पर आएगा फिल्म-सीरीज का भूचाल

  3. शुक्रवार को 10 फिल्मों के साथ होगा महा मनोरंजन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार के दिन का सिनेप्रेमियों को बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि हर हफ्ते दर्शकों के एंटरटेनमेंट और उनके वीकेंड को बोरियत से बचाने के लिए ढेरो वेब सीरीज और मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होती है। हम सितंबर के तीसरे शुक्रवार की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं, तो चलिए बिना कोई देरी किए फटाफट 18 तारीख को रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट देख लेते हैं।

बेस्ट ऑफ बेस्ट (Best of the Best)

यह कमिंग एज ड्रामा फिल्म माया और अंजलि के इर्द-गिर्द घूमती कहानी है, जो बचपन से बेस्ट फ्रेंड्स हैं और एक साथ बॉलीवुड के डांस फ्यूजन कॉम्पिटिशन में एक ही टीम में हिस्सा लेती हैं। हालांकि, जब वह यूएस नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी करती हैं तो उस दौरान इनकी दोस्ती को कई अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ता है।

रिलीज डेट-18 सितंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- कॉमेडी

थुडक्कम ( Thudakkam)

फिल्म की कहानी मीनू के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मार्शल आर्ट में एक्सपर्ट है और अपने पिता के साथ इदुक्की में एक हैप्पी लाइफ जीती है। उसकी जिंदगी में असली भूचाल तब आता है, जब उसका सामना एक दिन कॉन्ट्रेक्ट किलर से होता है और वह गायब हो जाती है। वह किलर के चंगुल से छूटने के लिए क्या तरकीब अपनाती है कहानी इस बारे में है।

रिलीज डेट- 18 सितंबर
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टर (Jio Hotstar)
जॉनर- सर्वाइवर थ्रिलर

दायरा (Daayra)

मेघना गुलजार दर्शकों को राजी, छपाक, तलवार जैसी फिल्में दे चुकी हैं। अब निर्देशक अपनी नई कहानी दायरा के साथ बड़े परदे पर लौटी हैं। फिल्म में करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में हैं। करीना फिल्म में डीसीपी अजूनी कोहली का किरदार अदा कर रही हैं। उनके अपोजिट फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं।

रिलीज डेट- 18 सितंबर
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- क्राइम थ्रिलर

लस्ट स्टोरीज 3 ( Lust Stories 3)

लस्ट स्टोरीज 3 के निर्देशन की कमान विक्रम आदित्य मोटवानी से लेकर शकुन बत्रा, विशाल भारद्वाज और किरण राव ने संभाली है। यह लस्ट स्टोरीज 3 की तीसरी इँस्टॉलमेंट है, जिसमें प्यार, इंटीमेसी और रिश्तों की उलझनों को कहानी को अलग-अलग सितारे छोटी-छोटी कहानियों में दिखाएंगे।

रिलीज डेट- 18 सितंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- रोमांटिक

द स्कैंडल (The Scandal)

फ्रैंच नॉवेल से इंस्पायर द स्कैंडल एक पीरियड रोमांटिक के-ड्रामा है, जिसकी कहानी जोसियन राजवंश के समय पर बेस्ड है। कोरियन ड्रामा सीरीज में सन ये जिन, जी चैंग वुक मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

रिलीज डेट- 18 सितंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
जॉनर- रोमांटिक के-ड्रामा

कट्टलन (Kattalan)

केरल और तमिलनाडु की सीमावर्ती पर आधारित फिल्म कट्टलन हाथी दांत के दो ग्रुप की कट्टर दुश्मनी और उनके बीच की हिंसा को दर्शाती मूवी है। फिल्म में एक गिरोह को मारी चलाता है और दूसरे का सरदार एड्डी है। जब मारी एड्डी के नेटवर्क को गिराने का निर्णय लेता है, तो दोनों के बीच गहरी हिंसा देखने को मिलती है।

रिलीज डेट- 18 सितंबर
प्लेटफॉर्म- सोनी लिव (SonyLiv)
जॉनर- क्राइम थ्रिलर

मिनर्वा एकेडमी (Minerva Academy)

मिनर्वा एकेडमी नेपल्स की एक सैन्य एकेडमी में घटित इस ड्रामा सीरीज की कहानी साल्वो, विन्सेन्जो और कैमिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो स्कूल के चेलेंजिस, परिवार की उम्मीदो और स्ट्रिक्ट डिसीप्लेन सिस्टम से जूझते हैं। इनके लिए रोमांस और फोन्स दोनों के ही इस्तेमाल पर बैन है।

रिलीज डेट- 18 सितंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
जॉनर- मिस्ट्री ड्रामा

यू+मी-अगेंस्ट द वर्ल्ड (You+Me - Against the World)

एमा ग्रीन की बेस्ट सेलिंग नॉवेल पर आधारित ट्रिलॉजी यू+मी-अगेंस्ट द वर्ल्ड की कहानी अल्मा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक महत्वकांक्षी फिल्ममेकर है और अपने अमीर परिवार से अपनी इच्छाओं को दबाती है। उसका वदिम के साथ एक अतीत है, जो तब सामने आता है, जब वह अपने एक फिल्म प्रोजेक्ट पर काम कर रही होती है।

रिलीज डेट- 18 सितंबर
प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो (Prime Video)
जॉनर- यंग एडल्ट ड्रामा

वाइब (Vibe)

कुणाल खेमू मढगाव एक्सप्रेस के बाद एक बार फिर से निर्देशन की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म वाइब भी सिनेमाघरों में दायरा के साथ भिड़ने के लिए तैयार है। मूवी में प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, निरहुआ और कुणाल मुख्य भूमिका में हैं।

रिलीज डेट- 18 सितंबर
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- कॉमेडी ड्रामा

हनुमान अंश (Hanuman Ansh)

हिंदी के अलावा अब नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म हनुमान अंश तेलुगु भाषा में रिलीज के लिए तैयार हैं। होम्बले फिल्म प्रोडक्शन के साथ मिलकर निर्देशक-निर्माता मूवी को साउथ की ऑडियंस के लिए रिलीज कर रहे हैं।

रिलीज डेट- 18 सितंबर
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स (साउथ)
जॉनर- डिवोशनल ड्रामा

यह भी पढ़ें- Friday Releases: थिएटर्स में हैवानियत...OTT पर होगा क्राइम, फ्राइडे को एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें- Friday Releases: 'मिर्जापुर' का भौकाल और OTT पर 'धमाल', सितंबर के पहले फ्राइडे लगेगा मनोरंजन का मेला; आ गई लिस्ट