Friday Releases: सस्पेंस से रोमांस तक, थिएटर्स और OTT पर शुक्रवार को मचेगा हंगामा; रिलीज होंगी 7 फिल्में-सीरीज
अक्टूबर का दूसरा शुक्रवार दर्शकों को मनोरंजन की कोई कमी नहीं होने देगा। 9 अक्टूबर को 7 ऐसी फिल्में- सीरीज ...और पढ़ें

फ्राइडे को OTT-थिएटर्स में आएंगी ये फिल्में-सीरीज/फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
इस शुक्रवार दर्शकों को नहीं होगी मनोरंजन की कमी
थिएटर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी ये सीरीज-फिल्में
परिणीति चोपड़ा की रिपोर्टिंग लाइव से लेकर बोक्शी तक
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। शुक्रवार का सिने प्रेमी पलके बिछाए इंतजार करते हैं। ये सप्ताह का वो दिन होता है जब मेकर्स एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और थिएटर्स में रिलीज करते हैं।
हम अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे में 9 अक्टूबर को कौन-कौन सी बड़ी फिल्में और सीरीज सिनेमाघरों और OTT प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देंगी, नीचे आर्टिकल में देखें पूरी लिस्ट।
आइज (Eyes)
सीरीज आइज की कहानी टीना सैबेस्टियन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पेशे से पुलिस ऑफिसर है और एक डिस्टर्बिंग केस की गुत्थी को सुलझाने में लगी है। केस की तह तक जाने के लिए वह मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल के साथ जुड़ती है और किसी की क्रिमिनल की साइकोलॉजी को समझने की कोशिश करती है।
रिलीज डेट- 9 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- सोनी लिव (SonyLiv)
जॉनर- क्राइम ड्रामा
रिपोर्टिंग लाइव ( Reporting Live)
सच्ची घटना से प्रेरित रिपोर्टिंग लाइव एक थ्रिलर इंवेस्टिगेशन ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी संध्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पेशे से एक जर्नलिस्ट है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने एक जर्नलिस्ट का किरदार अदा किया है, जो एक गैरकानूनी रेत खनन नेटवर्क का पर्दाफाश करने की कोशिश करती है। इस बीच उसके साथ क्या-क्या होता है, यही सीरीज में दिखाया है।
रिलीज डेट- 9 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- इंवेस्टिगेशन ड्रामा
टेक चार्ज ऑफ माय हार्ट (Take Charge of My Heart)
टेक चार्ज ऑफ माय हार्ट की कहानी बेक हो-रंग की है, जो एक अजीबो-गरीब प्रॉब्लम से जूझ रहा है और जिसका आर्टिफिशियल हार्ट है। अगर वह जिंदा रहना चाहता है तो उसे रोज उस दिल को चार्ज करना है। उसके आर्टिफिशियल हार्ट का परमानेंट इलाज सिर्फ राइटर ना बो-बे के पास है। यह एक कोरियन ड्रामा सीरीज है।
रिलीज डेट- 9 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- रोमांटिक थ्रिलर
हांटेड होटल सीजन 2 ( Haunted Hotel Season 2)
हांटेड होटल सीजन 2 एक सुपरनैचुरल एनिमेटेड सीरीज है, जिसकी कहानी कैथरीन की है। वह और उसका परिवार भूतिया मेहमानों का स्वागत करने वाले नए बैच की समस्या को समझने के लिए वापिस लौटते है।
रिलीज डेट- 9 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- एनिमेटेड सीरीज
अबव एंड बिलो (Above & Below)
मेक्सिको में छुट्टियां बिताने आए कुछ दोस्त समुद्र के नीचे कोकिन ढूंढने की कोशिश में लग जाते हैं, लेकिन उनकी ये मस्ती उन्हें एक ऐसी मुसीबत में डाल देती है, जिससे निकलना उनके लिए काफी मुश्किल होता है। एडवेंचर किस तरह से दोस्तों पर भारी पड़ता है, यही अबव एंड बिलो में दिखाया है।
रिलीज डेट-9 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- लायन्सगेट प्ले (Lionsgate Play)
जॉनर- एडवेंचर ड्रामा
एनिमल्स (Animals)
एनिमल्स की कहानी मार्क किमबैल और उनकी पत्नी एबिगेल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लॉस एंजेलिस में एक अच्छी जिंदगी बिताते हैं, लेकिन सिर्फ तब तक जब तक उनके बच्चे की किडनैपिंग होती है। बेटे के अपहरण के बाद उनकी जिंदगी में कौन सा भूचाल आता है, यही फिल्म की कहानी है।
रिलीज डेट- 9 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- क्राइम थ्रिलर
बोक्शी ( Bokshi )
बोक्शी अनेकों भाषाओं में बनी एक लोककथा पर बेस्ड कहानी है, जिसका निर्देशन भारगव सैकिया ने किया है और इसकी कहानी हर्ष वैभव ने लिखी है। कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में सफलता का परचम लहरा चुकी बोक्शी अब भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
रिलीज डेट- 9 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर
यह भी पढ़ें- Friday Releases: अक्टूबर के पहले शुक्रवार को लगेगा मनोरंजन का मेला, थिएटर्स और OTT पर 9 फिल्मों-सीरीज का भौकाल
यह भी पढ़ें- Friday Releases: शानदार होगा ये शुक्रवार, थिएटर्स-OTT पर फिल्मों-सीरीज का तूफान, बिल्कुल भी मिस न करें लिस्ट
