Friday Releases: शुक्रवार को आएगा भूचाल, थिएटर्स-OTT पर रिलीज होंगी 8 सीरीज-फिल्में; बहुत खास होगा 23 अक्टूबर
अक्टूबर का महीना खत्म होने वाला है, लेकिन मनोरंजन नहीं रुकने वाला है। इस शुक्रवार को सिनेमाहॉल में 2 और ...और पढ़ें

फ्राइडे को रिलीज होंगी 8 फिल्में-सीरीज/फोटो -इंस्टाग्राम
HighLights
23 अक्टूबर को ओटीटी और थिएटर्स में होगा फुल एंटरटेनमेंट
सिनेमाघरों में इस शुक्रवार दो बड़ी फिल्में मचाएंगी तहलका
OTT पर होगा सस्पेंस- क्राइम और कॉमेडी फिल्मों-सीरीज का कब्जा
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। शुक्रवार दर्शकों के लिए ढेर सारा मनोरंजन लेकर आता है। हर सप्ताह सिनेप्रेमियो के लिए कोई न कोई ऐसी वेब सीरीज और फिल्म आती है, जो उनके वीकेंड को बोरियत से बचा लेती है। इस फ्राइडे को ओटीटी पर जहां सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर वेब सीरीज रिलीज होंगी, तो वहीं थिएटर्स में भी कई शानदार फिल्में दस्तक देने वाली हैं। तो चलिए बिना देर किए फटाफट देखते हैं लिस्ट।
उड़ता तीर (Udta Teer)
23 अक्टूबर की बड़ी रिलीज में पहली फिल्म आयुष्मान खुराना और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'उड़ता तीर' है। इस स्पाई कॉमेडी मूवी में आयुष्मान ने एक ऐसे पाकिस्तानी ऑफिसर का किरदार अदा किया है, जो वॉर के बाद अपनी याद्दाश्त खो देता है और भारत माता की जय के नारे लगाता है। इस फिल्म का ट्रेलर बहुत ही शानदार था।
रिलीज डेट- 23 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म-थिएटर्स
जॉनर- कॉमेडी ड्रामा
चार यार (Chaar Yaar)
2000 के दशक में चार दोस्त पैसों की तंगी से बचने के लिए एक लग्जरी कार को चोरी करने की प्लानिंग करते हैं। उन्हें लगता है कि परेशानियों से निकलने का इससे बेहतर कोई तरीका नहीं है। अपने भाग्य को बदलने को लेकर लिया गया उनका ये कदम एक खतरनाक गैंगस्टर और पुलिस की लड़ाई में खींच लाता है।
रिलीज डेट- 23 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो (Prime Video)
जॉनर- क्राइम ड्रामा
लुपिन पार्ट 4 (Lupin Part 4)
पार्ट 3 में हुई घटना के चार साल बाद भी असाने डियोप जेल में बंद है और वह सेनेगल में अपने परिवार के साथ एक नई जिंदगी की शुरुआत का ख्वाब देख रहा है। हालांकि, उनके इन सभी प्लान्स पर पानी तब फिरता है, जब एक रहस्यमयी चोर एक साथ मिलकर पेरिस के कई म्यूजियम में चोरी करता है, जिसकी वजह से उसकी प्रतिष्ठा दांव पर लग जाती है।
रिलीज डेट- 23 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- एडवेंचर सीरीज
गजब रात (Gajab Raat)
मनोज बाजपेयी कई सफल सीरीज के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक बार फिर से लौट रहे हैं। काफी समय से 'घूसखोर पंडित'टाइटल की वजह से विवादो में रही इस फिल्म का नाम मेकर्स ने 'गजब रात' कर दिया है। ये फिल्म देखने की दर्शकों के अंदर काफी उत्सुकता है।
रिलीज डेट- 23 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- क्राइम ड्रामा
द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 7 (The Legend of Hanuman Season 7)
लंका की लड़ाई तब और तेज हो जाता है, जब रावण अपने सबसे भयानक रूप में सामने आता है। युद्ध का परिणाम बीच में लटका हुआ है। जिसके कारण महाबली हनुमान एक ऐसे मिशन पर निकलते हैं जो उन्हें समय की सीमाओं के पार, भगवान राम के अतीत के उन पन्नों तक ले जाता है।
रिलीज डेट- 23 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
जॉनर- एनिमेटेड सीरीज
फेडिंग ग्रैंड्योर ( Fading Grandeur)
फेडिंग ग्रैंड्योर की कहानी एक ऐसे शख्स की है, जिसका लगभग दिवालिया निकल ही गया है। स्पेन के बदनाम मार्क्विस डॉन लिएंड्रो मैडिड में मौजूद अपनी हवेली को बेचकर इस सिचुएशन से निकलने का फैसला करता है। चीजें तब बदलती हैं, जब उसका घर खरीदने में एक रहस्यमयी महिला दिलचस्पी दिखाती है। इस 6 एपिसोड की सीरीज में एंटोनियो डी ला टोरे ने मुख्य भूमिका निभाई है।
रिलीज डेट- 23 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- डार्क कॉमेडी
सूमो दीदी (Sumo Didi)
हेतल दवे की बायोग्राफी में श्रियम भगनानी उनका किरदार अदा करेंगी। हेतल भारत की पहली महिला प्रोफेशनल सूमो रेस्लर हैं। फिल्म में उनकी कोलकाता से जापान पहुंचने और वर्ल्ड सूमो चैंपियनशिप में हिस्सा लेने की जर्नी के बारे में दिखाया जाएगा।
रिलीज डेट-23 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- ZEE5
जॉनर- स्पोर्ट्स बायोग्राफिकल ड्रामा
तुम मेरे हो (Tum Mere Ho)
उड़ता तीर के साथ सिनेमाघरों में गुरमीत चौधरी की फिल्म 'तुम मेरे हो' टक्कर लेगी। मूवी में उनके साथ पहली बार ईशा मालवीय मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। टीवी पर उतरन सहित कई शोज से पहचान बना चुकीं ईशा की ये डेब्यू फिल्म है।
रिलीज डेट- 23 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- रोमांटिक ड्रामा
यह भी पढ़ें- Friday Releases: शुक्रवार को भरेंगे थिएटर्स, OTT पर भी नई सीरीज करेंगी धमाका;16 अक्टूबर को जमकर होगा एंटरटेनमेंट
यह भी पढ़ें- Friday Releases: सस्पेंस से रोमांस तक, थिएटर्स और OTT पर शुक्रवार को मचेगा हंगामा; रिलीज होंगी 7 फिल्में-सीरीज
