विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Friday Releases: शुक्रवार को मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, रामायणम् के बाद OTT-थिएटर्स में आएंगी 10 मूवी -सीरीज

Published: Thu, 05 Nov 2026 01:53 PM (IST)

नवंबर का पहला शुक्रवार मनोरंजन के मायने से दर्शकों के लिए बहुत ही खास होने वाला है। रामायणम् के बाद ...और पढ़ें

फ्राइडे को रिलीज होंगी 10 फिल्में-सीरीज/ फोटो- इंस्टाग्राम

फ्राइडे को रिलीज होंगी 10 फिल्में-सीरीज/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रामायणम् के बाद भी जारी रहेगा मनोरंजन का सिलसिला

  2. 6 नवंबर को थिएटर्स से लेकर ओटीटी तक आएंगी 10 फिल्में-सीरीज

  3. दीवाली वीक का शुक्रवार होगा दर्शकों के लिए खास

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। साल का सबसे लंबा हॉलीडे बस आने ही वाला है। दीवाली की छुट्टियों के लिए लोग अपने घर के लिए निकल रहे हैं। ऐसे में उनका ये शानदार वीक बिल्कुल भी बोरियत से न बीते, इसका इंतजाम मेकर्स पहले से ही कर चुके हैं। रणबीर कपूर की रामायणम् ने तो सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है, लेकिन दर्शकों का फ्राइडे भी सूना नहीं जाने वाला है।

नवंबर के पहले शुक्रवार को भी OTT से लेकर थिएटर्स में कई ऐसी बड़ी और शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। तो चलिए देर किस बात की है, फटाफट से नीचें इस फ्राइडे रिलीज की पूरी लिस्ट देखते हैं।

पॉसिबल लव (Possible Love)

नेटफ्लिक्स पर वीक खत्म होने से पहले ही कई शानदार सीरीज और फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो जाती हैं। शुक्रवार को रिलीज होने वाली पहली पॉसिबल लव है, जिसकी कहानी दो शादीशुदा जोड़ो को एक साथ लाने की है। दोनों ही अलग बैकग्राउंड से हैं, लेकिन एक प्रोजेक्ट उन्हें साथ लाता है।

रिलीज डेट- 6 नवंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- रोमांस

हैवान (Haiwaan)

मलयालम फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक लेकर आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म हैवान बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। अब यह मूवी सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। मूवी की कहानी श्याम राणे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ब्लाइंड है, लेकिन एक बच्ची को बॉडीगार्ड करता है, जो एक जज की बेटी है, जिसके मर्डर का इल्जाम उस पर लगा है।

रिलीज डेट- 6 नवंबर
प्लेटफॉर्म- सोनीलिव (Sony Liv)
जॉनर- क्राइम थ्रिलर

कैंपस ड्राइवर्स (Campus Drivers)

सी.एस क्विल की बेस्टसेलिंग नॉवेल क्रैश टेस्ट पर आधारित सीरीज है। जिसमें कैंपस ड्राइवर्स लोइस की कहानी दिखाई गई है। वह एक युवा लड़की है, जो बेलरोज की यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए बेसब्र है। एक तरफ जहां वो पुराने प्यार मैक्स के साथ अपना भविष्य पक्का समझ रही है, तो वहीं उसके उलट उसकी मुलाकात एक ऐसे आदमी से होती है, जो कमिटमेंट से डरता है। दोनों के बीच की मुलाकात कैसे रोमांस में बदलती है, यही सीरीज में दिखाया गया है।

रिलीज डेट- 6 नवंबर
प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो (Prime Video)
जॉनर- रोमांटिक

नूरु कोडी वानाविल (Nooru Kodi Vaanavil)

तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म की कहानी एक यंग ब्रॉडकास्टर विनो के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसकी मुलाकात फेनी से होती है, जिसका जिंदगी को देखने का नजरिया सबसे बिल्कुल अलग है। सबसे अचंभित बात ये है कि दोनों के बीच में मिलते ही एक अलग कनेक्शन जुड़ जाता है।

रिलीज डेट- 6 नवंबर
प्लेटफॉर्म- Zee5
जॉनर- रोमांटिक

अंडर सीज( Under Siege)

कोलंबिया के 1985 के जस्टिस सीज पैलेस पर बेस्ड यह सीरीज उस मुश्किल समय को दिखाती है, जब पूरा देश 27 घंटे तक संघर्ष कर रहा था। इस दुखद घटना से प्रभावित लोगों के दुख और कई अनसुलझे सवालों को इस सीरीज के एपिसोड्स में उतारा गया है।

रिलीज डेट- 6 नवंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- एक्शन थ्रिलर

मिसाया मुरुक्कु 2 ( Meesaya Murukku 2)

हिप हॉपर तमिजाह अधी की जिंदगी से इंस्पायर म्यूजिकल फिल्म की कहानी युवा गाना सिंगर के इर्द-गिर्द घूमती है। उस सिंगर का ख्वाब है कि वह संगीत को स्ट्रीट से उठाकर अब ग्लोबल स्टेज पर ले जाए। हालांकि, इस बीच में उसके सामने कई सोशल बैरियर, निजी स्ट्रगल्स का सामना उसे करना पड़ता है।

रिलीज डेट- 6 नवंबर
प्लेटफॉर्म- सोनीलिव (SonyLiv)
जॉनर- म्यूजिकल ड्रामा

सीन (Scene)

सूर्या को उनकी लास्ट फिल्म विश्वनाथ एंड संस के लिए दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। अब साउथ सुपरस्टार सूर्या अपनी नई एक्शन ड्रामा फिल्म सीन के साथ लौट रहे हैं, जिसका निर्देशन जीतू माधवन ने किया है। मूवी में उनका किरदार डीएसपी इनबराज का है। कहानी इनबराज के अधूरे केस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उसे दोबारा इंवेस्टिगेशन के लिए ओपन करना पड़ता है।

रिलीज डेट- 6 नवंबर
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- एक्शन-कॉमेडी

मुकूथी अम्मन 2 (Mookuthi Amman 2)

साल 2020 में रिलीज हुई फैंटेसी कॉमेडी फिल्म मुकूथी अम्मन 2 अब सीक्वल के साथ लौट रही है, जिसमें नयनतारा एक बार फिर से अपने पॉपुलर किरदार में लौट रही हैं। उनके अलावा मूवी में आरजे बालाजी, उर्वशी सहित कई सितारे अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

रिलीज डेट- 6 नवंबर
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- फैंटेसी कॉमेडी

मोहरा (Mohra)

राजीव राय के निर्देशन में बनी फिल्म मोहरा को फैंस की डिमांड में दीवाली वीक पर मेकर्स 32 साल बाद फिर से रिलीज कर रहे हैं। मूवी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, परेश रावल जैसे सितारो ने मुख्य भूमिका निभाई है।

रिलीज डेट- 6 नवंबर
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- एक्शन ड्रामा

दीवाली-दीवाली (Diwali-Diwali)

दीवाली-दीवाली एक फैमिली ड्रामा मूवी है, जिसकी कहानी मिहिर आहूजा के इर्द-गिर्द घूमती है। दीवाली के मौके पर अपने घर लौटे मिहिर को तब चुनौतियों का सामना करना पड़ा जब आने से पीढ़ियों की अलग-अलग उम्मीदों और दबी हुई भावनाओं के बीच एक बड़ा टकराव पैदा हो जाता है।

रिलीज डेट- 6 नवंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- फैमिली ड्रामा

यह भी पढ़ें- Friday Releases: अक्टूबर के आखिरी शुक्रवार को होगा महा मनोरंजन, थिएटर्स और OTT पर 7 मूवी-सीरीज करेंगी धमाका

यह भी पढ़ें- Friday Releases: शुक्रवार को आएगा भूचाल, थिएटर्स-OTT पर रिलीज होंगी 8 सीरीज-फिल्में; बहुत खास होगा 23 अक्टूबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।