विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिलीज से पहले लीक हुई शाह रुख खान की King की कहानी? 'कुछ कुछ होता है' से जुड़ा है सीक्रेट कनेक्शन

Published: Sun, 15 Nov 2026 12:20 PM (IST)

रेडिट पर शाह रुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' की कहानी लीक होने का दावा किया गया है।

शाह रुख खान की किंग की कहानी हुई लीक

शाह रुख खान की किंग की कहानी हुई लीक

HighLights

  1. रेडिट पर 'किंग' फिल्म की कहानी लीक

  2. शाह रुख -दीपिका मुख्य भूमिका में नजर आएंगे

  3. बदला और प्यार पर आधारित है फिल्म की कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'रामायण' के बाद, शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की 'किंग' (King) पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस मल्टी-स्टारर फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, सुहाना खान और कई अन्य कलाकार शामिल हैं।

इस फिल्म का पहला गाना 'तू मिल जाए', इस साल शाह रुख खान के जन्मदिन पर रिलीज किया गया था। हालांकि फिल्म की कहानी के लेकर अब तक कोई भी आइडिया सामने नहीं आया है। अब, रेडिट के एक यूजर ने वेबसाइट पर एक थ्योरी शेयर की है, जिसमें फिल्म 'किंग' की कहानी का खुलासा करने का दावा किया गया है।

रेडिट यूजर ने रिवील कर दी कहानी

पोस्ट में लिखा है, 'अभिषेक, शाह रुख खान को दीपिका को मारने के लिए भेजता है, क्योंकि दीपिका अभिषेक के गैंग और उनके अपराधों की जांच कर रही होती है। लेकिन शाह रुख और दीपिका को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। दीपिका प्रेग्नेंट होती है और वे शादी करने का फैसला करते हैं।'

WhatsApp Image 2026-11-15 at 12.17.24 PM

अभिषेक शादी में पहुंच जाता है और दीपिका को गोली मार देता है। शाह रुख, अभिषेक का पीछा करता है और उसके गैंग के कई सदस्यों को मार डालता है, लेकिन अंत में वह पुलिस के हत्थे चढ़ जाता है और उसे जेल हो जाती है।'

बुरी तरह घायल दीपिका पादुकोण को अस्पताल ले जाया जाता है जहां वो एक बच्चे (सुहाना खान) को जन्म देती हैं। वो बच्चा शाह रुख खान और रानी मुखर्जी को सौंप देती है और मर जाती है। सुहाना की परवरिश रानी मुखर्जी करती हैं, और बाद में अभिषेक, रानी मुखर्जी को मार देता है। सुहाना बदला लेना चाहती है, वह शाह रुख खान से मिलती है और फिर दोनों मिलकर अभिषेक के पीछे पड़ जाते हैं।'

फैंस ने क्या किए कमेंट?

अब रेडिट की यह थ्योरी कितनी सच है या नहीं, ये तो हमें फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। इस पर कई यूजर्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'कुछ कुछ होता है, लेकिन मसाले के साथ।'

WhatsApp Image 2026-11-15 at 12.17.57 PM

WhatsApp Image 2026-11-15 at 12.18.17 PM

एक और रेडिट यूजर ने लिखा, 'यह एक आम बॉलीवुड मसाला फिल्म होगी... लेकिन फिर भी मैं इसे देखने के लिए उत्सुक हूं क्योंकि शाह रुख खान आखिरी बड़े मूवी स्टार हैं... हो सकता है कि उनके पास लीड रोल वाली अब ज्यादा फिल्में न बची हों। आमिर और सलमान का दौर तो कब का खत्म हो चुका है। मैं सिर्फ शाह रुख खान को उनके अंदाज में देखने के लिए जाऊंगा...'

किंग 25 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- शाह रुख खान को देखकर हीरो बना बिहार का लाल, 'नयी नवेली' फेम Anurag Thakur ने सुनाई फिल्मी सफर की कहानी

यह भी पढ़ें- एक फिल्म से बने स्टार, अब काम के मोहताज हुए Sharad Kapoor; जोश एक्टर की हालत देख फैंस को याद आए Salman Khan

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।