King के नए गाने 'डैडी कूल' में शाह रुख-करीना कपूर का धमाका, 50 साल पुराने कल्ट क्लासिक सॉन्ग से है प्रेरित
किंग (King) से शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) का गाना डैडी कूल (Daddy Cool) रिलीज हुआ है।

डैडी कूल में करीना और शाह रुख की दमदार केमिस्ट्री। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब
HighLights
फिल्म किंग का नया गाना डैडी कूल आउट
15 साल बाद फिर दिखे करीना-शाह रुख
करीना और शाह रुख के डांस ने लूटी महफिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आ गया साल 2026 का सबसे बड़ा पार्टी एंथम! मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग (King) का दूसरा गाना जारी कर दिया गया है। पहला गाना शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण का था और अब दूसरा गाना करीना कपूर खान का है।
15 साल बाद करीना कपूर खान और शाह रुख खान वापस बड़े पर्दे पर लौटे हैं और किंग के लेटेस्ट गाने 'डैडी कूल' (Daddy Cool) में उनकी केमिस्ट्री देखने लायक है।
करीना-शाह रुख का नया गाना आउट
27 नवंबर 2026 को किंग का गाना 'डैडी कूल (किंग वर्जन)' आउट हुआ जो एक पार्टी एंथम है। इस गाने में शाह रुख और करीना की एनर्जी, केमिस्ट्री और डांस स्टेप्स छा गए हैं। इस पार्टी एंथम में शाह रुख खान और करीना कपूर खान अपने शानदार मूव्स से डांस फ्लोर पर आग लगाते नजर आ रहे हैं।

शाह रुख-करीना की केमिस्ट्री ने जीता दिल
61 साल के शाह रुख खान का अंदाज, आकर्षण और बॉलीवुड के पारंपरिक रंगीन मिजाज के साथ गाने में जान डालते हैं, वहीं करीना कपूर खान अपने स्टाइलिश और सदाबहार अंदाज से चार-चांद लगा रही हैं। उनके डांस मूव्स शानदार हैं। दोनों को फेमस कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है।
50 साल पुराने गाने से है प्रेरित
बात करें गाने की तो यह बोनी एम. (Boney M.) के मशहूर ग्लोबल हिट गाने 'डैडी कूल' (Daddy Cool 1976) को बॉलीवुड स्टाइल में रीमिक्स किया है। ओरिजिनल गाने को फ्रैंक फारियन और जॉर्ज रेयम ने लिखा था। वहीं, शाह रुख के 'डैडी कूल (किंग वर्जन)' को सचिन-जिगर ने बॉलीवुड टच दिया है।
अरिजीत-शिल्पा की आवाज में रिकॉर्ड हुआ गाना
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक अरिजीत सिंह (Arijit Singh) और शिल्पा राव (Shilpa Rao) ने अपनी आवाज से इस गाने को और भी जोशीला और शानदार बना दिया है। कुमार ने इसके हिंदी बोल लिखे हैं।
यूट्यूब पर आते ही छाया किंग का गाना
आपको बता दें कि 'डैडी कूल (किंग वर्जन)' को हाउस ऑफ इंस्टाग्राम 2026 प्रोग्राम में लॉन्च किया गया है जहां देश के 700 से ज्यादा कंटेंट क्रिएटर्स आए थे। फिलहाल, इसे यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है और अब यह आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
कब रिलीज होगी शाह रुख की किंग?
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'किंग' का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने किया है। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- खुल गया शाह रुख खान की King का राज, ट्रेलर को लेकर मेकर्स ने बनाया मास्टर प्लान?
यह भी पढ़ें- 'दर्जी के पास जाता हूं...', Shah Rukh Khan को क्यों लगता है दोनों हाथ कट जाने का डर? डॉक्टर के भी काटे थे चक्कर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।