विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दर्जी के पास जाता हूं...', Shah Rukh Khan को क्यों लगता है दोनों हाथ कट जाने का डर? डॉक्टर के भी काटे थे चक्कर

Published: Tue, 24 Nov 2026 11:24 AM (IST)

शाह रुख खान ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें दुनिया में सबसे ज्यादा डर सिर्फ अपने दोनों हाथ कटने का है। आखिर क्यों उन्हें ये अजीब सा डर है, इसका कारण भी उन्होंने बताया था।   

शाह रुख खान को क्यों है हाथ कटने का डर/ फोटो- इंस्टाग्राम

शाह रुख खान को क्यों है हाथ कटने का डर/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. शाह रुख के मन में हाथ कटने का अजीबो-गरीब डर

  2. डॉक्टर के पास इलाज के लिए पहुंचे थे किंग खान

  3. शाह रुख खान का डर से भरा था ये किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। शाह रुख खान दुनियाभर में रोमांटिक अंदाज के लिए मशहूर हैं। उनका बांहे फैलाकर खड़े होने वाला पोज लाखों लोग कॉपी करते हैं। हालांकि, इसी पोज के कारण शाह रुख खान के मन में एक अजीबो-गरीब डर बैठ गया है।

एक पुराने इंटरव्यू में शाह रुख खान ने बताया कि उन्हें ये डर है कि कहीं एक दिन कोई उनके हाथ काटकर न चला जाए। दुनिया को अपनी बातों से मोटिवेट करने वाले शाह रुख खान को क्यों लगता है हाथ कट जाने का डर, नीचे पढ़ें उनसे जुड़ा ये किस्सा।

भगवान की कसम लेकर बताया था शाह रुख ने सच

शाह रुख खान और अनुष्का शर्मा जब साल 2016 में साजिद खान और रितेश देशमुख के शो 'यादों की बारात' में खास मेहमान बनकर आए थे, तो उस दौरान बॉलीवुड के बादशाह से होस्ट ने उनके सबसे बड़े डर के बारे में पूछा था। जिसका जवाब देते हुए शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने कहा था, "कोई मेरे हाथ काट डालेगा।"

उनकी ये बात सुनकर हैरान अनुष्का शर्मा ने जब इसे बेफिजूल की बात कहते हुए पूछा था कि ये कैसा डर है। तो बादशाह ने जवाब देते हुए आगे कहा था, "ये मेरा सबसे बड़ा डर है। भगवान की कसम खाकर कह रहा हूं, मैं झूठ नहीं बोलूंगा। ये बहुत अजीब सी बात है कि मैं इसी चीज के लिए फेमस हूं, लेकिन अगर कोई मुझे ये बोले की अपना हाथ ऊपर करो,या दर्जी मेजरमेंट लेते हैं, तो सच में मुझे बहुत डर लगता है।"

Untitled Design - 2026-11-24T111516.796

हाथ कटने के डर से डॉ. के पास गए थे शाह रुख

शाह रुख खान की बात सुनकर जब अनुष्का ने कहा कि आपको डॉक्टर के पास इस डर के लिए जाना चाहिए। जिसके जवाब में दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे एक्टर ने कहा था, "नहीं मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं। मैं इस डर की वजह से डॉक्टर के पास भी गया था, लेकिन उन्होंने मुझे बोला कि तुम्हें इससे भी ज्यादा प्रॉब्लम्स हैं, पहले तुम वो सॉल्व करो। मैं इस बारे में बात भी कर रहा हूं, तो मुझे अजीब सा लग रहा है। ये इकलौती चीज है, जिसका मेरे मन में डर है।"

Untitled Design - 2026-11-24T112106.395

किंग के साथ धमाका करने आ रहे हैं शाह रुख खान

शाह रुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें, तो उनकी मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म किंग अगले महीने मातृभूमि और एवेंजर्स डूम्सडे के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मूवी 24 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर थिएटर्स में आएगी। फिल्म में शाह रुख खान की दीपिका संग जोड़ी एक बार फिर देखने को मिलेगी। वहीं पहली बार किंग खान अपनी लाडली सुहाना खान संग स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।

यह भी पढ़ें- 'तुम्हें जो करना है वो...', जोश एक्टर शरद कपूर के लिए मसीहा बने Shah Rukh Khan; फोन पर कही दिल छूने वाली बात

यह भी पढ़ें- ना अमिताभ, ना सलमान... '100 ग्रेटेस्ट मूवी स्टार्स' की लिस्ट में इकलौते भारतीय बने शाह रुख, मिला ये खास स्थान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।