विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ना अमिताभ, ना सलमान... '100 ग्रेटेस्ट मूवी स्टार्स' की लिस्ट में इकलौते भारतीय बने शाह रुख, मिला ये खास स्थान

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:56 PM (IST)

शाहरुख खान को मशहूर अमेरिकी एंटरटेनमेंट मैगजीन 'वैरायटी' की 'ऑल टाइम के 100 सबसे महान फिल्म स्टार्स' की सूची में शामिल किया गया है।

शाह रुख को मिली 100 ग्रेटेस्ट लिस्ट में जगह

शाह रुख को मिली 100 ग्रेटेस्ट लिस्ट में जगह

HighLights

  1. शाहरुख खान 100 महान फिल्म स्टार्स सूची में शामिल

  2. ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय अभिनेता

  3. 'किंग खान' का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा सम्मान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) इस समय इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं और इस बात में कोई संदेह नहीं है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनके बहुत सारे फैंस हैं और यह बात कई बार साबित हो चुकी है।

शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों के जरिए विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ी है। अब वे 'ऑल टाइम के 100 सबसे महान फिल्म स्टार्स' की सूची में शामिल हो गए हैं।

मशहूर अमेरिकी एंटरटेनमेंट मैगजीन ‘वैरायटी’ ने 18 नवंबर 2026 को ‘100 ग्रेटेस्ट मूवी स्टार्स ऑफ ऑल टाइम’ की लिस्ट जारी की है। इस सूची में शामिल होने वाले शाह रुख खान इकलौते भारतीय अभिनेता हैं। वे इस सूची में 92वें स्थान पर हैं।

Shah Rukh (14)

एक्टर को बताया सिनेमा का दिग्गज

शाह रुख खान के बारे में बताते हुए, एक अंतरराष्ट्रीय पोर्टल ने उन्हें 'बॉलीवुड सिनेमा का दिग्गज' कहा है। उन्होंने आगे लिखा कि शाह रुख में 'दिखावे और ड्रामे का एक बेबाक अंदाज है, जिसके साथ-साथ उनमें हास्य की गहरी समझ भी है। इसी खूबी ने उन्हें उनके स्टारडम के अलग-अलग दौर में काफी मदद पहुंचाई है।

पोर्टल ने 'बाजीगर' और 'डर' को उनकी ऐसी फिल्में बताया है जिनसे उन्हें बड़ी पहचान मिली। साथ ही लिखा कि 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'देवदास' जैसी फिल्मों ने उन्हें एक रोमांटिक हीरो के रूप में स्थापित कर दिया।

किंग के फैंस के लिए गर्व का पल

उनके बारे में यह भी बताया गया है कि भारत में उनके प्रशंसक उन्हें 'किंग खान' कहते हैं, और वे आज भी अपने इस 'सिंहासन' पर पूरी तरह सहज हैं। शाह रुख खान के प्रशंसकों के लिए यह वाकई गर्व का क्षण है कि उनके पसंदीदा अभिनेता का नाम ऑल टाइम 100 ग्रेटेस्ट मूवी स्टार्स की सूची में शामिल हो गया है।

Shah Rukh (13)

इस सूची में शामिल 10 अन्य एक्टर्स मर्लिन मोनरो, हम्फ्री बोगार्ट, चार्ली चैपलिन, जैक निकोलसन, कैथरीन हेपबर्न, सिडनी पोइटियर, मार्लन ब्रैंडो, टॉम क्रूज़, तोशिरो मिफुने और बारबरा स्ट्रीसैंड हैं।

SRK आने वाले समय में 'किंग' में नजर आएंगे, जो 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और अन्य कलाकार भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले लीक हुई शाह रुख खान की King की कहानी? 'कुछ कुछ होता है' से जुड़ा है सीक्रेट कनेक्शन

यह भी पढ़ें- एक फिल्म से बने स्टार, अब काम के मोहताज हुए Sharad Kapoor; जोश एक्टर की हालत देख फैंस को याद आए Salman Khan

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।