33 साल बाद 'बाजीगर' जैसा एक्शन सीक्वेंस क्रिएट करेंगे शाह रुख? दिल्ली-NCR में शूट होगा 'किंग' का आखिरी शेड्यूल
शाह रुख खान की फिल्म 'किंग' का एक बड़ा रेसिंग सीक्वेंस दिल्ली-एनसीआर में शूट होगा। यह सीन फिल्म के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक माना जा रहा है।
-1795075977730_m.webp)
दिल्ली-एनसीआर में होगी शाह रुख की किंग की शूटिंग
HighLights
किंग फिल्म का रेसिंग सीक्वेंस दिल्ली-एनसीआर में शूट होगा
बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट में फिल्माया जाएगा यह रोमांचक सीन
शाह रुख खान का एक्शन अवतार 'बाजीगर' की याद दिलाएगा
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म किंग (King) इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म की रिलीज डेट करीब आते ही इससे जुड़े कई जरूरी अपडेट्स धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं।
दिल्ली में कहां होगी शूटिंग?
वहीं अब जानकारी मिली है कि इसका एक हिस्सा दिल्ली-एनसीआर में भी शूट होने वाला है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स दिल्ली-NCR में एक बड़ा रेसिंग सीक्वेंस फिल्माने वाले हैं।
ये सीन ग्रेटर नोएडा के फॉर्मूला वन ट्रैक यानी बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट में शूट किया जाएगा। इसके लिए मेकर्स ने काम पूरा होने तक लगभग पूरा ट्रैक बुक करवा लिया है।
क्या होगा फिल्म का सबसे खास आकर्षण?
हालांकि कहानी की सटीक जानकारी और स्टंट कोरियोग्राफी की डिटेल्स को पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया है, लेकिन सुनने में आया है कि यह फॉर्मूला वन सीक्वेंस फिल्म के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक होने वाला है। सिद्धार्थ आनंद और उनकी अंतरराष्ट्रीय एक्शन टीम ने पिछले कई हफ्तों तक सिर्फ इस रोमांचक सीक्वेंस की योजना बनाने और रिहर्सल करने में बिताए हैं।
-1795076349069.webp)
एक सूत्र ने बताया कि फिल्म 'किंग' की शूटिंग अपने आखिरी स्टेज में है। मेकर्स नवंबर के अंत तक शूटिंग पूरी करने की योजना बना रहे हैं। 23 नवंबर के बाद कुछ और गाने और ट्रेलर आने की उम्मीद है।
ग्रीन स्क्रीन का इस्तेमाल करने के बजाय असली लोकेशन्स पर शूटिंग करने का फैसला टीम ने जानबूझकर लिया है, ताकि शाह रुख खान को एक एकदम नए और पहले कभी न देखे गए अवतार में पेश किया जा सके।
याद आ जाएगी शाह रुख की पुरानी फिल्म
ज्यादा जानकारी तो नहीं है लेकिन अगर शाह रुख वहां खुद रेस करेंगे या रेसिंग के दौरान किसी एक्शन सीक्वेंस शूट करेंगे तो ये देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। अगर वो रेसिंग करते हैं, तो कई लोगों को 'बाजीगर' की याद आ जाएगी। उसमें भी उनका कार रेस वाला एक रोचक सीक्वेंस था।
-1795076500437.webp)
हाल ही में करीना कपूर खान ने शाह रुख खान के साथ 'डैडी कूल' नाम के एक खास गाने की शूटिंग की है। यह 'किंग' फिल्म के सबसे खास सेंगमेंट में से एक माना जा रहा है।
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के तहत गौरी खान, सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद इसका निर्माण कर रहे हैं। किंग में शाह रुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, अभय वर्मा और राघव जुयाल सहित कई स्टार कलाकार शामिल हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।