Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    DDLJ के फैंस के लिए खुशखबरी! लंदन के ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ में लगेगा शाहरुख-काजोल का स्टैच्यू

    Updated: Wed, 09 Apr 2025 05:35 PM (IST)

    20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने बॉलीवुड को एक अलग पहचान दी। यह फिल्म जितनी ज्यादा भारत में पॉपुलर हुई थी उससे कई ज्यादा विदेश में हुई थी। इसे 04 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 89 करोड़ रुपए कमाए जबकि विदेश में इसका कलेक्शन 13.50 करोड़ रुपए था। अब इस फिल्म को लेकर एक और अच्छी खबर है।

    Hero Image
    शाह रुख खान और काजोल (फोटो- इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1995 में रिलीज हुई शाह रुख खान (Shah rukh Khan) और काजोल(Kajol) की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) ने नई उपलब्धि हासिल की है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के तीस साल बाद, लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में इसकी कांस्य प्रतिमा लगाई जाएगी। इसी के साथ यह फिल्म ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश ही नहीं विदेश में भी पॉपुलर है मूवी

    बुधवार को हार्ट ऑफ लंदन बिजनेस अलायंस ने घोषणा की कि यशराज फिल्म्स की डीडीएलजे प्रतिमा लीसेस्टर स्क्वायर में ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ मूवी ट्रेल में शामिल होगी। यह रोमांटिक फिल्म के जश्न की शुरुआत होगी। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह पहली फिल्म थी जिसने हाल ही में 30 साल पूरे किए हैं। इस स्टैच्यू का अनावरण इस साल 20 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। फिल्म को यह उपलब्धि मिलना ये दर्शाता है कि ब्रिटिश साउथ एशियाई लोगों में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ कितनी प्रसिद्ध है।

    (फोटो: इंस्टाग्राम)

    यह भी पढ़ें: Dilwale: Shah Rukh को ध्यान में रखकर लिखा किरदार चला गया Ajay Devgn के पास, इस एक शर्त ने बिगाड़ा पूरा मामला

    पहली भारतीय फिल्म बनी डीडीएलजे

    इस उपलब्धि में शामिल होने वाली डीडीएलजे पहली भारतीय फिल्म है। इससे पहले हैरी पॉटर, लॉरेल और हार्डी, बग्स बनी, सिंगिन इन द रेन में जीन केली, मैरी पॉपिंस, मिस्टर बीन, पैडिंगटन और डीसी सुपर-हीरोज बैटमैन और वंडर वूमन जैसे प्रतिष्ठित फिल्में इसे हासिल कर चुकी हैं। हार्ट ऑफ लंदन बिजनेस अलायंस के डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव मार्क विलियम्स ने कहा, "शाहरुख खान और काजोल जो अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के दिग्गज हैं उन्हें अपने साथ जोड़ने का अवसर मिलना शानदार है।"

    दुनियाभर के फैंस को करेगी आकर्षित

    दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे अब तक की सबसे सफल और महत्वपूर्ण बॉलीवुड फिल्मों में से एक है। हम इस संभावना से उत्साहित हैं कि हम पहली ऐसी फिल्म लेकर आएंगे जिसमें लीसेस्टर स्क्वायर को एक स्थान के रूप में दिखाया गया है। यह मूर्ति बॉलीवुड की वैश्विक लोकप्रियता और लंदन की समृद्ध विविधता का जश्न मनाने के लिए एक ट्रिब्यूट है। हमें इस बात में कोई संदेह नहीं है कि यह फिल्म और मनोरंजन के घर लीसेस्टर स्क्वायर में दुनिया भर के प्रशंसकों को आकर्षित करेगी।"

    (फोटो: इंस्टाग्राम)

    मूवी ने जीता लोगों का दिल

    यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा,"जब दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 30 साल पहले रिलीज हुई थी, तब इसने भारतीय सिनेमा में एक निर्णायक मोड़ ला दिया और इंडस्ट्री का चेहरा बदल दिया। इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर लोगों के दिल जीत लिए। हमें गर्व है कि हमारी फिल्म 'सीन्स इन द स्क्वायर' में शामिल होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी है।

    यह भी पढ़ें: Bollywood Throwback: जब इन एक्टर्स की नाक के नीचे से उड़ा दिया गया किरदार, एक बना स्टार दूसरा मसलता रह गया हाथ