Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Swara Bhasker Controversies: स्वरा भास्कर के इन पांच बयानों ने मचाया बवाल, विरोध में उतरे थे फैंस

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 06:28 PM (IST)

    Swara Bhasker Controversies स्वरा भास्कर ने रांझणा से लेकर वीरे दी वेडिंग तक कई ऐसे रोल किए हैं जो बेबाक रहे हों। एक्ट्रेस सिर्फ फिल्मी पर्दे पर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी काफी बेबाक रही हैं। उनके कई बयान ऐसे हैं जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मचा हो।

    Hero Image
    File Photo of Swara Bhasker. Photo Credit: Instagram

    नई दिल्ली,जेएनएन। Swara Bhasker Controversies: बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों कोर्ट मैरिज को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के यूथ लीडर फहाद अहमद से शादी की है। एक्ट्रेस ने जैसे ही अपनी शादी की डिटेल सोशल मीडिया पर शेयर की, कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ आ गई।स्वरा को उनके कई फैंस और सेलिब्रिटी फ्रेंड्स ने बधाई दी है। लेकिन इसी शादी से वह विवादों में भी आ गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, कुछ दिनों पहले उन्होंने फहाद अहमद के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्हें 'भाई' बताया था। अब उन्हीं के साथ शादी कर ली है। एक्ट्रेस को उनके इसी पुराने ट्वीट के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन यह पहली बार नहीं है, जब स्वरा को उनके ही बयान पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले उनकी कही कई बातों ने विवाद खड़ा किया है। आइये जानते हैं उनके बोले गए अब तक के बोल्ड स्टेटमेंट के बारे में।

    स्वरा भास्कर कंट्रोवर्सी

    'द कश्मीर फाइल्स' पर कही थी यह बात

    स्वरा भास्कर ने विवेक अग्नीहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर निशाना साधा था। यह तब की बात है जब इजराइली फिल्ममेकर नदाव लैपिड ने 'द कश्मीर फाइल्स' को वल्गर और प्रोपेगैंडा बताया था। नदाव लैपिड के बयान का समर्थन करते हुए स्वरा ने कहा था 'जाहिर तौर पर दुनिया जान रही है।' स्वरा के इस बयान पर काफी बवाल हुआ था। फिल्म और विवेक अग्नीहोत्री को सपोर्ट करने वाले कई लोगों ने उन्हें खूब खरीखोटी सुनाई थी।

    पाकिस्तान पर दिया था बयान

    जब स्वरा भास्कर की 'वीरे दी वेडिंग' आई थी, तब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कुछ बयान दिया था। उसी समय उनका एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को खूबसूरत देश बताया था। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें हर तरफ से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

    हिजाब विवाद पर दिए बयान ने भी किया था ट्रोल को नाराज

    साल 2022 में ईरान हिजाब विवाद काफी सुर्खियों में आ गया था। पूरी दुनिया ने इस विवाद को देखा था। उसी दौरान स्वरा भास्कर ने इस विवाद की तुलना द्वापर युग में हुए द्रौपदी चीर हरण से कर डाली। स्वरा ने ट्वीट किया था, 'महाभारत में द्रौपदी के जबरन कपड़े उतारे गए थे..और सभा में बैठे ज़िम्मेदार, शक्तिशाली, कानून बनाने वाले देखते रहे..ऐसे ही आज याद आया।' लोगों ने उनके ट्वीट पर कई तरह के रिएक्शन दिए थे। यहां तक कि एक्ट्रेस को बकवास न करने की नसीहत तक दे डाली।

    सेना पर दिए बयान से मची थी खलबली

    एक वक्त ऐसा भी था, जब स्वरा भास्कर पर सेना को बेवकूफ कहने का आरोप लगा था। एक्ट्रेस ने जम्मू-कश्मीर में मेजर लीतुल गोगोई द्वारा पत्थरबाज को जीप के बोनट में बांधकर गांव में घुमाने की बात कही थी। बता दें कि मेजर गोगोई ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव के दौरान पत्थरबाजी से पोलिंग पार्टी को बचाया था। पत्थर फेंकने वाले एक शख्स को उन्होंने जीप से बांधकर घुमाया था।

    'पद्मावत' में जौहर वाले सीन पर दी थी अपनी राय

    जब 'पद्मावत' रिलीज हुई थी और उसमें जौहर सीन दिखाया गया था, तब एक्ट्रेस ने एक खुला खत लिखा था, 'क्या पुरुषों की नजर औरतों की एक चीज पर टिकी रहती है। क्या उसके आगे महिलाओं की जिंदगी नहीं है। अगर किसी महिला का दुष्कर्म हो जाता है तो क्या उसके पास जीवन का अधिकार नहीं है। क्या महिलाओं के पास मृत्यु के अलावा और कोई दूसरा रास्ता नहीं है।'

    यह भी पढ़ें: Swara Bhaskar: कोर्ट मैरिज के बाद स्वरा भास्कर का नया ट्वीट वायरल, कहा- 'अब शहनाई वाली शादी की तैयारी'

    यह भी पढ़ें: Shehzada Screening: रोनित रॉय के बेटे ने लूटी सारी लाइमलाइट, लुक्स के आगे फेल हैं कार्तिक और शाह रुख