Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Swara Bhaskar: कोर्ट मैरिज के बाद स्वरा भास्कर का नया ट्वीट वायरल, कहा- 'अब शहनाई वाली शादी की तैयारी'

    बता दें स्वरा भास्कर ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कई तरह के रोल पर्दे पर निभाए हैं। वहीं स्वरा कंगना रनोट के साथ तनु वेड्स मनु में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में स्वरा की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

    By Priti KushwahaEdited By: Priti KushwahaUpdated: Fri, 17 Feb 2023 01:11 PM (IST)
    Hero Image
    Photo Credit : Swara Bhaskar Twitter Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Swara Bhaskar Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों और विवादों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वहीं, अब स्वरा ने अपनी शादी की घोषणा करके फैंस को बड़ा झटका दिया है। कल यानी 16 फरवरी, 2023 को स्वरा भास्कर ने एक पोस्ट कर अपनी शादी को लेकर जानकारी दी है। स्वरा ने पोस्ट कर बताया कि वह राजनेता फहद अहमद के साथ शादी के बंधन में बंध गईं हैं। 16 फरवरी को इस नए जोड़े ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की है। वहीं, अब स्वरा ने ट्विटर पर एक नया पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी को लेकर नई जानकारी शेयर की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब शहनाई वाली शादी की तैयारी

    स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर एक नया पोस्ट किया है। इस पोस्ट में स्वरा फैंस को जानकारी देते हुए लिखती हैं, 'परिवार, दोस्तों और परिवार जैसा मुझे प्यार और मेरा समर्थन करने वाले दोस्तों को पाकर मैं धन्य हूं! मैंने मेरी मां की साड़ी और उनके गहने पहने हैं... फहद अहमद के रंग पहनें और हमने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी को पंजीकरण कराया। अब शहनाई वाली शादी की तैयारी हो रही है।' स्वरा भास्कर का ये पोस्ट ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

    स्वरा भास्कर को स्टार्स ने दी बधाई

    स्वरा भास्कर और फहद अहमद की शादी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर विश किया जा रहा है। फैंस ही नहीं, बल्कि स्टार्स भी उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। स्वरा भास्कर की शादी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने भी उन्हें बधाई दी है। कंगना ने लिखा, 'तुम दोनों साथ में हो ये भगवान की कृपा है...शादियां तो दिल में होती है बाकी सब तो बस फॉर्मेलिटी है।' वहीं, सोनम कपूर ने भी स्वरा भास्कर को शादी के ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

    यह भी पढ़ें: Swara Bhaskar को बी-ग्रेड एक्ट्रेस कहने के बाद कंगना रनोट ने दी शादी की बधाई, ट्वीट देख लोगों का चकराया सिर

    यह भी पढ़ें: Swara Bhaskar Wedding: पति फहद अहमद को भाई कहने पर ट्रोल हो रही स्वरा भास्कर, लोग बोले- भईया से सीधा सैइया