विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जब जिंदगी मुश्किल हो तब...', Sanjay Dutt को याद आई पिता Sunil Dutt की ये सीख, भावुक पोस्ट किया शेयर

Published: Sun, 25 May 2025 02:03 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) हमेशा अपने पिता सुनील दत्त (Sunil Dutt) और मां नरगिस दत्त (Nargis Dutt) की ...और पढ़ें

संजय दत्त को आई पिता सुनील दत्त की याद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
संजय दत्त को आई पिता सुनील दत्त की याद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सुनील दत्त थे सिनेमा के दिग्गज अभिनेता
  2. पिता सुनील के बहुत करीब थे संजय दत्त
  3. पिता की याद में संजय दत्त ने किया पोस्ट

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय दत्त सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त (Sunil Dutt) और खूबसूरत अदाकारा नरगिस दत्त (Nargis Dutt) के बेटे हैं। अपने माता-पिता के नक्शेकदम पर चलकर उन्होंने सिनेमा में अभिनय शुरू किया और स्टारडम बनाया। मगर प्रोफेशनल लाइफ में भले ही वह कितने भी आगे निकल गए हैं, लेकिन पर्सनल लाइफ में आज भी उनके दिल में अपने माता-पिता की सीख बसी हुई। 

संजय दत्त की मां नरगिस और पिता सुनील दत्त अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अभिनेता अपने माता-पिता के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। इसी महीने मां की डेथ एनिवर्सरी पर संजय ने एक पोस्ट शेयर कर कहा था कि वह उन्हें बहुत याद करते हैं। अब उन्होंने अपने पिता के लिए भावुक पोस्ट शेयर किया है।

पिता संग संजय दत्त की यादगार फोटोज

रविवार को संजय दत्त को अपने पिता सुनील की याद आई। उन्होंने एक भावुक पोस्ट शेयर कर पिता से मिली उस सीख के बारे में बताया जिसे वह कभी भूल नहीं सकते हैं। साथ ही कई यादगार तस्वीरें भी शेयर की हैं। एक तस्वीर में नन्हे संजय अपने पिता के साथ पोज दे रहे हैं। दोनों की एक फोटो मुन्नाभाई एमबीबीएस की है। वहीं दो फोटोज सुनील दत्त की सोलो पिक्चर्स हैं।

यह भी पढ़ें- मां Nargis की याद में भावुक हुए Sanjay Dutt, डेथ एनिवर्सरी पर शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए 65 साल के संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा, "आपने न केवल मेरा पालन-पोषण किया, बल्कि आपने मुझे सिखाया कि जब जिंदगी कठिन हो जाए तो कैसे डटकर खड़ा रहना है, मैं आपसे प्यार करता हूं पापा और आपको हर दिन याद करता हूं।"

संजय दत्त का वर्क फ्रंट

संजय दत्त ने साल 1981 में फिल्म रॉकी से फिल्मों में कदम रखा था। शायद ही आपको मालूम हो कि उनकी पहली फिल्म रिलीज होने से ठीक तीन दिन पहले ही उनकी मां नरगिस दत्त का निधन हो गया था। 3 मई को नरगिस ने आखिरी सांस ली और उनकी पहली फिल्म रॉकी 6 मई को रिलीज हुई। पहली फिल्म से ही सफलता हासिल करने वाले संजय ने खुद को हाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार किया। आखिरी बार उन्हें द भूतनी में देखा गया था। 

यह भी पढ़ें- ‘यह हमारी लड़ाई है…’ भारत-PAK तनाव के बीच संजय दत्त की चेतावनी, भारतीय सेना के शौर्य को किया सलाम