विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salim Akhtar Death: मनोज कुमार के बाद बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर का निधन, रानी मुखर्जी के करियर की थी शुरुआत

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Wed, 09 Apr 2025 07:34 AM (IST)

हाल ही में हिंदी सिनेमा ने दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार को खोया था। अब एक और दुखद खबर सामने आई ...और पढ़ें

मशहूर फिल्ममेकर का निधन (Photo Credit- X)
मशहूर फिल्ममेकर का निधन (Photo Credit- X)

HighLights

  1. मशहूर फिल्ममेकर का हुआ निधन
  2. सवारा था कई एक्ट्रेस का करियर
  3. आइए बताएं कौन थे सलीम अख्तर?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्माता सलीम अख्तर का 8 अप्रैल को 82 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती थे। मंगलवार को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाने वाला है।

80 और 90 के दशक के हिटमेकर

जिन लोगों को नहीं पता उनका जानकारी के लिए बता दें कि सलीम अख्तर का नाम 1980 और 1990 के दशक के उन निर्माताओं में शुमार होता है। उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी थीं। उन्होंने अपने बैनर ए.ए. मूवीज के तहत एक से बढ़कर एक मसाला फिल्मों का निर्माण किया, जो उस दौर के दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुई थीं। उनकी चर्चित फिल्मों में बंटवारा (1993), लोहा (1997), फूल और अंगारे, बाजी, इज्जत, चोरों की बारात, और बादल जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने आमिर खान, धर्मेंद्र, बॉबी देओल और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया था।

Photo Credit- X

ये भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput Case: विशेष अदालत में होगी क्लोजर रिपोर्ट की सुनवाई, CBI की मांग पर कोर्ट का आदेश

स्टार्स को लॉन्च करने वाले निर्माता

सलीम अख्तर को एक सफल निर्माता के साथ-साथ एक टैलेंट स्पॉटर भी माना जाता था। उन्होंने रानी मुखर्जी को 1997 में फिल्म राजा की आएगी बारात से लॉन्च किया था। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई थी, लेकिन रानी के अभिनय को काफी सराहा गया था, और यह उनके करियर की मजबूत नींव बन गई। वहीं, तमन्ना भाटिया ने भी 2005 में सलीम अख्तर की फिल्म चांद सा रोशन चेहरा से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। इन दोनों ही अदाकाराओं ने आगे चलकर इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया।

Photo Credit- X

सादगी और समझदारी के लिए याद किए जाएंगे

सलीम अख्तर को उनके शांत और जमीन से जुड़े स्वभाव के लिए जाना जाता था। इंडस्ट्री में उन्हें एक भरोसेमंद और प्रोफेशनल निर्माता के रूप में देखा जाता था, जो अपने कलाकारों और क्रू का खास ध्यान रखते थे। वे अपनी फिल्मों में न सिर्फ मनोरंजन पर जोर देते थे, बल्कि सामाजिक संदेश भी देना नहीं भूलते थे।

उनका योगदान हमेशा बॉलीवुड इतिहास में दर्ज रहेगा। सलीम अख्तर उन गिने-चुने निर्माताओं में से थे जिन्होंने कमर्शियल सिनेमा को एक नई दिशा दी और कई कलाकारों को मंच दिया। उनके निधन से इंडस्ट्री ने एक सच्चा सिने-प्रेमी और टैलेंट गाइड खो दिया है। आज ही उनका अंतिम संस्कार भी किया जाने वाला है।

ये भी पढ़ें- Karan Oberoi Rape: प्रेस कॉन्फ्रेंस में उजागर की रेप पीड़िता की पहचान? Pooja Bedi समेत 8 के खिलाफ जांच जारी