विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rohit Bal Died: 63 की उम्र में फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन, दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे

Published: Fri, 01 Nov 2024 10:22 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2024 10:53 PM (IST)

Rohit Bal Passes away मनोरंजन जगत से इस वक्त एक बुरी खबर सामने आ रही है। मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित ...और पढ़ें

नहीं रहा फैशन डिजाइनर रोहित बल (Photo Credit-X)
नहीं रहा फैशन डिजाइनर रोहित बल (Photo Credit-X)

HighLights

  1. फैशन डिजाइनर रोहित बल का हुआ निधन
  2. दिल की गंभीर बीमारी से जिंदगी जंग हारे रोहित
  3. अनन्या पांडे के साथ लैक्मे फैशन वीक में आए थे नजर

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rohit Bal Passed Away: फैशन डिजाइनिंग को मनोरंजन जगत का एक अहम हिस्सा माना जाता है। अब इस हुनरबाज फील्ड से मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल के निधन की दिल तोड़ने वाली खबर सामने आ रही है। उनके देहांत की सूचना से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है और हर कोई इस बारे में जानकर हो रहा है। 

बताया जा रहा है कि लंबे वक्त से वह दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। हाल ही में तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें गुरुग्राम के मेंदाता हॉस्पिटल के आइसीयू में एडमिट किया गया था। लेकिन वहां रोहित बल अपनी जिंदगी की हार बैठे। 

नहीं रहे रोहित बल

दरअसल रोहित बल को भारत के दिग्गज फैशन डिजाइनर्स में गिना जाता था। 8 मई 1961 को रोहित का जन्म कश्मीरी पंडित फैमिली में हुआ था। श्रीनगर से अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद रोहित अपने परिवार के साथ दिल्ली में आकर सैटल हो गए थे। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी यानी NIFT से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की थी। 

ये भी पढ़ें- फैशन डिजाइनर Rohit Bal आईसीयू में लड़ रहे जिंदगी की जंग, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक किया काम; दिल की बीमारी से हैं परेशान

बतौर पेशवर फैशन डिजाइनर रोहित बल ने अपने करियर की शुरुआत 90 के दशक में अपने कलेक्शन इंटीपेंटली को लॉन्च कर की थी। समय बीतने साथ-साथ रोहित फैशन की दुनिया का एक नयाब चेहरा बन गए और रातोंरात शोहरत पाकर उन्हें हर कोई जानना लगा था। बता दें कि रोहित के देहांत की सूचना फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया यानी FDCI की तरफ से अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर दी गई है।

View this post on Instagram

A post shared by FDCI (@fdciofficial)

ऐसे में अब जब उनका निधन हुआ तो फैशन जगत को बड़ा झटका लगा है। मालूम हो कि काफी समय से वह दिल की गंभारी समस्या से जूझ रहे थे, जिसकी वजह से उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी।

हाल ही में उनकी सेहत दोबारा से बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें गुरुग्राम के मेंदाता हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। लेकिन अफसोस वह 63 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए। 

अनन्या पांडे के साथ आए थे नजर

खराब स्वास्थ्य के चलते लंबे वक्त से रोहित बल फैशन डिजाइनिंग के फील्ड से दूर रहे थे। लेकिन तबीयत में सुधार होने के बाद आखिरा बार लैक्मे फैशन वीक ऑफ इंडिया में देखा गया था। इस इवेंट में उनके लिए स्टॉपर का काम अभिनेता चंकी पांडे की बेटी और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Lakmē Fashion Week (@lakmefashionwk)

लेकिन इस दौरान रोहित बल की सेहत को लेकर सवाल खडे़े हो गए थे। जब रैंप वॉक के दौरान वह थोड़ा लड़खड़ा गए थे। ऐसे में अब जब उनकी मौत हो गई थी तो यकीनन तौर फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है। 

ये भी पढ़ें- एक एक्टर, दूसरा बिजनेसमैन, कौन हैं Veer और Shikhar Pahariya? हीरोइनों को करते हैं डेट, राजनीति से है गहरा नाता