विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक एक्टर, दूसरा बिजनेसमैन, कौन हैं Veer और Shikhar Pahariya? हीरोइनों को करते हैं डेट, राजनीति से है गहरा नाता

Published: Fri, 01 Nov 2024 07:13 PM (IST)

काफी समय से ग्लैमर वर्ल्ड में पहाड़िया ब्रदर्स की चर्चा हो रही है। शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) का नाम बॉलीवुड ...और पढ़ें

वीर और शिखर पहाड़िया का राजनीति से है गहरा नाता। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
वीर और शिखर पहाड़िया का राजनीति से है गहरा नाता। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. जाह्नवी कपूर को डेट कर रहें शिखर पहाड़िया
  2. सारा अली खान को डेट कर चुके वीर पहाड़िया
  3. बिजनेस और राजनीति से जुड़े दोनों भाई

 ग्लैमर वर्ल्ड की एक खासियत है- जो भी इससे जुड़ता है, वो मशहूर हो जाता है, भले ही वो फिल्मी दुनिया से न हो। अब ओरी को ही ले लीजिए। एक्टर न होने के बावजूद सेलेब्स के साथ स्पॉट होने मात्र ने ही उन्हें सेलिब्रिटी बना दिया और उनके लगातार लाइमलाइट में रहने के साथ लोगों में यह सवाल भी छोड़ दिया है कि आखिर वह करते क्या हैं? अभी तक ओरी की गुत्थी सुलझी ही नहीं थी कि हेडलाइंस में पहाड़िया ब्रदर्स का नाम छा गया है। 

शिखर पहाड़िया और वीर पहाड़िया सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले भाइयों की जोड़ी बन गई है। बिजनेस और राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले ये दोनों भाई अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग फंक्शन में दोनों भाइयों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं के साथ भी जुड़ रहा है। ऐसे में लोग यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर वे कौन हैं। चलिए आपको बताते हैं।

शिखर और वीर की फैमिली

शिखर और वीर पहाड़िया बिजनेस टाइकून संजय पहाड़िया और सोबो फिल्म्स की मालकिन स्मृति संजय शिंदे के बेटे हैं। पहाड़िया ब्रदर्स के माता-पिता बहुत साल पहले ही अलग हो गए थे, लेकिन दोनों ने साथ में अपने बच्चों की परवरिश की। वीर-शिखर के नाना महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे।

यह भी पढ़ें- Janhvi Kapoor को पोलो चैम्पियन बनने की ट्रेनिंग दे रहे ब्वॉयफ्रेंड शिखर, बालों को सहलाते हुए लुटाया प्यार

Shikhar Pahariya

Shikhar Pahariya- Instagram

शिखर और वीर की पढ़ाई

शिखर और वीर ने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की है, जहां से कई सेलेब्स पढ़ चुके हैं। शिखर लंदन में रीजेंट यूनिवर्सिटी से ग्लोबल फाइनेंशियल मैनेजमेंट से बैचलर डिग्री हासिल की और वीर ने दुबई में हाइएर एजुकेशन पूरी की।

Veer Pahariya- Instagram

क्या करते हैं शिखर पहाड़िया?

शिखर पहाड़िया अपने पिता का बिजनेस संभाल रहे हैं। इसके अलावा वह एक प्रोफेशनल पोलो प्लेयर भी हैं। वह लंदन में वधावन ग्लोबल कैपिटल के साथ इन्वेस्टमेंट एनालिस्ट का काम भी करते हैं। 2013 में रॉयल जयपुर पोलो टीम के सदस्य के रूप में उन्होंने बर्कशायर पोलो क्लब लंदन में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। भले ही शिखर पहले सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते थे, लेकिन अब अक्सर कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख 12 हजार फॉलोअर्स हैं।

Shikhar Pahariya Janhvi Kapoor

Shikhar Pahariya- Instagram

क्या करते हैं वीर पहाड़िया?

अक्सर लाइमलाइट में रहने वाले वीर पहाड़िया की दिलचस्पी फिल्मों में है। वह फिल्म भेड़िया में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। फिल्म में वह वरुण धवन के बॉडी डबल भी बन चुके हैं। वह कई फिल्मों और सीरीज में म्यूजिक का काम भी कर चुके हैं। वह जल्द ही अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म स्काई फोर्स (Sky Force) में नजर आएंगे।

Veer Pahariya- Instagram

वीर और शिखर के अफेयर

शिखर पहाड़िया इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को डेट कर रहे हैं। वहीं, वीर पहाड़िया एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) को डेट कर चुके हैं। इन दिनों ऐसी चर्चा है कि वह मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) को डेट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Manushi Chhillar कर रही हैं सारा अली खान के एक्स बॉयफ्रेंड को डेट? इस वीडियो ने दी अफवाहों को हवा