विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manushi Chhillar कर रही हैं सारा अली खान के एक्स बॉयफ्रेंड को डेट? इस वीडियो ने दी अफवाहों को हवा

Published: Sun, 07 Jul 2024 04:27 PM (IST)

मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर इस समय सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्हें लेकर पिछले काफी समय से यह ...और पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर (Photo Credit: Instagram)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मानुषी-वीर का वीडियो
  2. दोनों की डेटिंग की अफवाहों ने पकड़ा तूल
  3. एक्टिंग में डेब्यू कर सकते हैं वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कुछ वीडियो में जस्टिन बीबर के साथ उनके गानों पर सेलेब्स मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं, तो कुछ बादशाह और करण औजला के गाने पर थिरक रहे हैं।

अब इस पार्टी से मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर और वीर पहाड़िया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने दोनों की डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है। यूजर्स भी इस वीडियो पर अपने-अपने रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: निखिल कामथ से ब्रेकअप के बाद इस एक्ट्रेस के एक्स को डेट कर रही हैं Manushi Chillar?

वायरल हुआ मानुषी-वीर का ये वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी नाईट का है। इस वीडियो में करण-बादशाह मिलकर 'चुन्नी मेरी रंग दे ललारिया' सॉन्ग गाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे, मानुषी छिल्लर और वीर पहाड़िया उनके साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

मामेरु फंक्शन में साथ आए थे नजर

बता दें कि संगीत सेरेमनी में मानुषी ने सिल्वर लहंगा पहना था। वहीं, वीर ने हाई एंड फैशन ब्रांड का शॉर्ट कुर्ता पहना, जिसमें वह हैंडसम भी लग रहे थे। सिर्फ इतना ही नहीं, इन दोनों को अनंत और राधिका की मामेरु सेरेमनी में भी एंटीलिया साथ में पहुंचते हुए देखा गया था।

पहले वीर ने किया था सारा को डेट

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीर पहाड़िया पहले एक्ट्रेस सारा अली खान को डेट कर चुके हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने इस रिश्ते पर बात नहीं की और फिर इनकी राहें अलग हो गई। वीर पहाड़िया जाह्नवी कपूर के ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के भाई हैं।

एक्टिंग में डेब्यू करेंगे वीर?

रिपोर्ट्स के अनुसार, वीर भी जल्द एक्टिंग में डेब्यू कर सकते हैं। खबरों की माने तो वह अक्षय की फिल्म 'स्काई फोर्स' में एक कोच की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 'बड़े मियां छोटे मियां' की Manushi Chhillar पर चढ़ा बोल्डनेस का खुमार, बिकिनी में फ्लॉन्ट किया किलर फिगर