Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Manushi Chhillar: वो सवाल जिसने मानुषी छिल्लर के सिर सजाया मिस वर्ल्ड का ताज, मंत्रमुग्ध कर देने वाला था जवाब

    फेमिना मिस इंडिया 2017 में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाली और मिस वर्ल्ड जीतने वाली मानुषी छिल्लर मंगलवार 14 मई को अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। मानुषी ब्यूटी विद ब्रेक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। उन्होंने 12वीं क्लास में इंग्लिश में टॉप किया था और बोर्ड एग्जाम में 96% मार्क्स हासिल। पढ़ाई में तेज मानुषी ने पहली बार में ही ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट भी पास कर लिया।

    By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Updated: Tue, 14 May 2024 12:46 PM (IST)
    Hero Image
    सवाल जिसने मानुषी छिल्लर के सिर सजाया मिस वर्ल्ड का ताज, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2017 में हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया था। पढ़ाई में अव्वल रहने वाली मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड बनने का सपना तब बुना था, जब वो सोनीपत में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं। मानुषी छिल्लर ने न सिर्फ दो बिल्कुल अलग- अलग दुनिया में नाम कमाने का सपना देखा, बल्कि इसे पूरा भी किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एमबीबीएस की डिग्री होल्डर मानुषी छिल्लर ने 2017 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इतना ही नहीं वो मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर देश लेकर आईं, लेकिन क्या आप उस सवाल को जानते हैं जिसने मानुषी छिल्लर को ये इंटरनेशनल खिताब दिलाया?

    यह भी पढ़ें- Kabir Singh में कियारा आडवाणी नहीं ये एक्ट्रेस थी मेकर्स की पहली पसंद, आज अक्षय कुमार की हीरोइन बनकर भी हैं फ्लॉप

    मानुषी की बढ़ती शोहरत

    14 मई, 1994 को जन्मी मानुषी छिल्लर मंगलवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बेहद कम समय में वो अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले गईं। मिस वर्ल्ड के बाद मानुषी छिल्लर ने सोशल वर्क किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया और एक्टिंग की दुनिया में भी नाम कमाया। चंद फिल्में करके ही मानुषी छिल्लर अब तक अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, विक्की कौशल और जॉन अब्राहम जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं।

    ब्यूटी विद ब्रेन का कॉम्बिनेशन

    मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के साथ- साथ इतनी चर्चा बटोरी थी, कि वो 2017 में गूगल पर सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाली पर्सनैलिटी बन गई थीं। ब्यूटी पेजेंट में दिया उनका जवाब खूब सुर्खियों में रहा था। मानुषी छिल्लर ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं। उन्हें हमेशा अपने भारतीय मूल्यों और परंपराओं पर गर्व रहा है।

    सवाल जिसने मानुषी को बनाया मिस वर्ल्ड  

    मिस वर्ल्ड में सवाल और जवाब वाले राउंड में मानुषी छिल्लर से पूछा गया कि "किस पेशे को दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन मिलना चाहिए?" जिस पर मानुषी ने जवाब दिया, "एक मां के पेशे को दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन और सम्मान मिलना चाहिए।" एक्ट्रेस के इस जवाब ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई और मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने में मदद की।

    यह भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan के फ्लॉप होने पर मानुषी छिल्लर ने तोड़ी चुप्पी, बताया असफलता में खुद को कैसे किया शांत

    एक और खिताब किया अपने नाम

    साल 2017 में मानुषी छिल्लर 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का ताज भारत वापस लेकर आई थीं। उनसे पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने टाइटल अपने नाम किया था और इससे पहले ये सम्मान युक्ता मुखी को मिला था। मिस वर्ल्ड के अलावा मानुषी छिल्लर ने एक और टाइटल ब्यूटी विद ए पर्पस जीता था। वो मिस वर्ल्ड में चौथी ब्यूटी विद ए पर्पस विनर हैं और मिस वर्ल्ड और ब्यूटी विद ए पर्पस दोनों खिताब एक साथ जीतने वाली पहली भारतीय हैं।