यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फैशन डिजाइनर Rohit Bal आईसीयू में लड़ रहे जिंदगी की जंग, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक किया काम; दिल की बीमारी से हैं परेशान
वर्ष 2010 में हार्ट अटैक आने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। उसके बाद भी समय-समय पर उन्हें दिक्कत आ ...और पढ़ें

HighLights
- 2010 से दिल से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं रोहित
- हार्ट अटैक आने के बाद हुई थी एंजियोप्लास्टी
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। मशहूर फैशन डिजाइनर 62 वर्षीय रोहित बल की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह आइसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण चंद्रा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पिछले साल नवंबर में भी उन्हें दिक्कत आई थी तो मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वैसे वह वर्ष 2010 से दिल से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं।
हार्ट अटैक आने के बाद हुई थी एंजियोप्लास्टी
वर्ष 2010 में हार्ट अटैक आने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। उसके बाद भी समय-समय पर उन्हें दिक्कत आ रही है। सोमवार शाम उनकी परेशानी काफी बढ़ गई थी।
Also Read-
- Virat Kohli का एक फैन ऐसा भी... World Cup Final में इंडिया की हार पर इतना रोया कि अटक गई सांस; फिर जो हुआ...
- Gurugram Accident: स्विफ्ट डिजायर को इनोवा ने मारी जोरदार टक्कर, जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे दंपती
बता दें कि रोहित बल देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में मशहूर हैं। वह बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों के साथ काम कर चुके हैं।
इनमें प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, काजोल, परिणीत चोपड़ा, सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा एवं पूजा हेगड़े के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। पूरी दुनिया में उनके चाहने वाले लोग हैं। चाहने वाले इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
