Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rhea Chakraborty की कानूनी मदद करेंगे वकील सतीश मानशिंदे? लड़ चुके हैं सलमान खान, संजय दत्त का केस

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Wed, 29 Jul 2020 03:29 PM (IST)

    Rhea Chakraborty FIR रिया चक्रवर्ती एफआईआर दर्ज होने के बाद जाने माने वकील सतीश मानशिंदे से कानूनी मदद ले रही हैं। (फोटो- Rhea Instagram)

    Rhea Chakraborty की कानूनी मदद करेंगे वकील सतीश मानशिंदे? लड़ चुके हैं सलमान खान, संजय दत्त का केस

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद अलग मोड़ आ गया है। सुशांत सिंह के परिवार ने ना सिर्फ रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, बल्कि कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इन आरोपों आत्महत्या के लिए उकसाना और पैसों का हेर-फेर करना आदि शामिल है। अब रिया चक्रवर्ती भी सुशांत की फैमिली की एफआईआर का जवाब देने की तैयारी कर रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस इस मामले में अपनी ओर से देश के वरिष्ठ और जाने माने वकीलों में से एक सतीश मानशिंदे की मदद ले रही हैं। इस मामले में सतीश मानशिंदे की टीम रिया चक्रवर्ती का साथ दे सकती है। मानशिंदे का नाम देश के सबसे महंगे वकीलों में भी गिना जाता है, जो एक दिन का हायरिंग के लाखों रुपये लेते हैं। खबर है कि एक्ट्रेस ने सतीश मानशिंदे को ही हायर किया है।

    Rhea Chakraborty Family: जानें- कैसा है एक्ट्रेस का फैमिली बैकग्राउंड, फोटोशूट्स से बटोरीं सुर्खियां

    कौन हैं सतीश मानशिंदे?

    दिल्ली के सतीश मानशिंदे काफी नामी वकील हैं, जिन्हें हाल ही में पालघर लिचिंग केस में भी पब्लिक प्रोसेक्यूटर बनाया गया था। अगर बॉलीवुड के हिसाब से देखें तो उन्होंने 1993 मुंबई बम धमाके के मामले में संजय दत्त की ओर से केस लड़ा था। इसके अलावा क्राइम के फेमस वकील मानशिंदे ने 2002 में डिंक एंड ड्राइव केस में सलमान खान का केस लड़ा था। साथ ही वो कई हाई प्रोफाइल केस में लीगल टीम के हिस्सा रह चुके हैं।

    Sushant Singh Rajput: रिया चक्रवर्ती पर 15 करोड़ के हेरफेर समेत लैपटॉप-क्रेडिट कार्ड चोरी के आरोप

    रिया चक्रवर्ती पर क्या है केस?

    माना जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती की ओर से अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई जा सकती है। बता दें कि सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ़ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। टाइम्स नाउ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, रिया के ख़िलाफ़ अलग-अलग धारों के अंतर्गत एफआईआर दर्ज़ की गई है। इसमें इंडियन पैनल कोड (IPC) के सेक्शन 306, 341, 342, 380, 406, और 420 के अंतर्गत में एफआईआर दर्ज़ की गई है। इसमें आत्महत्या के लिए उकसाना, गलत तरीके से रोकना, चारों तरफ से रोकना, घर से पैसा चुराना और धोखाधड़ी से आरोप शामिल हैं।