विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Badshah: 'भोलेनाथ विवाद' के बाद बैकफुट पर आए बादशाह, मांगी माफी, हर जगह से बदले जाएंगे इस गाने के लिरिक्स

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 24 Apr 2023 09:13 AM (IST)

Badshah रैपर बादशाह ने हमेशा ही अपने रैप सॉन्ग्स से ऑडियंस का अलग लेवल का एंटरटेनमेंट किया है। उनके गानों ...और पढ़ें

File Photo of Badshah. Photo Credit: Instagram
File Photo of Badshah. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। रैपर बादशाह ने अपने गानों के जरिये फिल्म इंडस्ट्री और लोगों के बीच अलग पहचान बनाई है। क्लासिकल गानों से अलग उनके सॉन्ग्स में वेस्टर्न म्यूजिक का वह तड़का होता है, जिससे यूथ जेनरेशन खुद को कनेक्टेड फील करती है।

लेकिन हाल ही में उनके नए रिलीज सॉन्ग 'सनक' को लेकर घमासान मच गया, जिसके लिए रैपर को सोशल मीडिया पर माफी तक मांगनी पड़ गई। गाने के लिरिक्स को लेकर यूजर्स ने आपत्ति जताई।

भावनाएं आहत करने का लगा आरोप

दरअसल, बादशाह पर इस गाने के जरिये धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। सॉन्ग में भोलेनाथ के नाम का इस्तेमाल किया गया है, जिस पर महाकालेश्वर मंदिर के एक पुजारी ने बादशाह को लताड़ा। उन्होंने गाने में भोलेनाथ शब्द का गलत तरीके से इस्तेमाल किए जाने पर बादशाह को घेरा, और चेतावनी दी कि बदलाव नहीं हुआ तो एफआईआर दर्ज कराएंगे।

बादशाह ने मांगी माफी

गाने पर विवाद बढ़ता देख बादशाह बैकफुट पर आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखते हुए माफी मांगी, और कहा कि गाने में बदलाव करते हुए वह पुराने गाने को हटवा देंगे। इंस्टाग्राम पर बादशाह ने पोस्ट किया, ''मेरी जानकारी में आया है कि मेरे रीसेंटली रिलीज गाने सनक से कुछ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मैं कभी भी गलती से भी या जानबूझकर किसी की भावानाओं को आहत नहीं करना चाहूंगा।''

गाने के कुछ हिस्सों में किया बदलाव

बादशाह ने आगे कहा, ''मैं अपने आर्टिस्टिक कंपोजिशन को बहुत ही पैशन के साथ आप सबके सामने रखता हूं। हालिया घटना के बाद मैंने ठोस कदम उठाते हुए अपने गाने के कुछ हिस्सों में बदलाव किया, और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पुराने गाने को नए गाने से रिप्लेस किया है ताकि कोई और इससे आहत न हो।''

गौरतलब है कि इससे पहले बादशाह को लेकर अफवाह आई थी कि वह पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी के साथ शादी करने वाले हैं। हालांकि, रैपर इन खबरों का खंडन करते हुए रूमर्स फैलाने वालों को लताड़ लगाई थी।