Zombie की दुनिया में Ranveer Singh ने मारी एंट्री, 'मां कसम प्रोडक्शन' के साथ उठाएंगे बड़ा रिस्क
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) दमदार एक्टिंग और अलग ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते हैं। प्रशंसक उनकी अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उनकी जॉम्बी फिल्म पर बड़ा अपडेट सामने आया है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म को मां कसम प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया जा रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के पास कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं, जिन्हें लेकर वह बिजी चल रहे हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साथ उनकी ऑनस्क्रीन लव केमिस्ट्री को पसंद किया गया। इन दिनों एक्टर हिंदी सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म जॉम्बी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इससे जुड़े हर अपडेट्स को फैंस गंभीरता से लेते हैं। अब रणवीर की इस मूवी में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई फिल्म की एक जोड़ी की एंट्री हो गई है।
आदित्य धर की निर्देशित धुरंधर की शूटिंग में रणवीर सिहं (Ranveer Singh) बिजी चल रहे हैं। यह फिल्म 1970 और 1980 के दशक की भारतीय खुफिया एजेंसियों पर आधारित है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसकी शूटिंग मई 2025 तक पूरी हो सकती है और इसके बाद फरवरी 2026 से पहले यह फिल्म मई 2025 तक पूरी हो सकती है और इसे फरवरी 2026 से पहले थिएटर्स में रिलीज किया जा सकता है। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद माना जा रहा है कि उनकी यह अपकमिंग फिल्म भी कमाई के मोर्चे पर बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती है।
जॉम्बी फिल्म बना रहे हैं रणवीर सिंह
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता रणवीर सिंह मशहूर निर्देशक जय मेहता के साथ मिलकर एक जॉम्बी फिल्म बना रहे हैं। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि रणवीर सिंह इस फिल्म को अपने प्रोडक्शन हाउस मां कसम फिल्मस के बैनर तले बनाएंगे।
Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- Don 3 के रास्ते का कांटा बनी ये फिल्म, कब Ranveer Singh और Kiara Advani करेंगे शूटिंग शुरू, आया अपडेट
फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर तेजी से काम चल रहा है। इस काम को जल्द पूरा करने के लिए रणवीर सिंह भी अपनी राय दे रहे हैं। माना जा रहा है कि इसकी स्क्रिप्टसाल के आखिर तक फाइनल हो जाएगी। अगर इस प्रोजेक्ट पर सही तरीके से काम किया गया, तो डॉन 3 के बाद रणवीर सिंह की अगली फिल्म यही हो सकती है।
Photo Credit- Instagram
रणवीर सिंह की जॉम्बी (Ranveer Singh Zombie Movie) से जुड़ी ज्यादा डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि इसकी कहानी में क्या कुछ खास दिखाया जाएगा। खासकर फिल्म की कास्ट से भी अभी पर्दा नहीं उठा है, क्योंकि इन दिनों एक्टर अपनी एक अन्य अपकमिंग फिल्म पर काम कर रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।