Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranbir Kapoor: आलिया की पीठ पीछे रणबीर कपूर ने रोमांटिक अंदाज में इस एक्ट्रेस के साथ की मस्ती, पढ़ें पूरी खबर

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 04:43 PM (IST)

    Ranbir And Ananya Ad Video रणबीर कपूर और अनन्या पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो एक-दूसरे से आंखों ही आंखों में बात करते हुए दिख रहे हैं और रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं।

    Hero Image
    Ranbir Kapoor and Ananya Pandey Ad Video goes viral.

    नई दिल्ली, जेएनएन। रणबीर कपूर के इस साल के शुरुआत से ही चर्चाओं में बने हुए हैं। वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं, लेकिन अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो आलिया भट्ट नहीं बल्कि अनन्या पांडे संग रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, रणबीर कपूर और अनन्या पांडे ने हाल ही में एथनिक क्लोथ्य ब्रांड के लिए नया विज्ञापन शूट किया था, जिसमें वो एक-दूसरे के बारे में सोचते हुए दिख रहे हैं और सोच रहे हैं कि वो एक-दूसरे से काफी अलग हैं और वो ऐसे में एक फैक्ट कपल कैसे बनेंगे। साथ ही वीडियो में वो एक-दूसरे से आंखों ही आंखों में बात करते हुए भी दिख रहे हैं।

    इस एड वीडियो को ब्रांड ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है, जहां फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर को अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा गया था। उनकी इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की हैं। 

    इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर कपूर

    बता अगर रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही लव रंजन के निर्देशन में बनी अनटाइटल्ड रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा वो संदीप रेड्डी वांग के निर्देशन में बन रही फिल्म एनिमल में नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

    अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट

    बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही खो गए हम कहां में सिद्धांत चतुर्वेदी और गौरव आदर्श के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का कहानी मुंबई के रहने वाले तीन युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी, जो सोशल मीडिया की दुनिया में पूरी तरह से खो जाते हैं। इस फिल्म का निर्देशन अर्जुन वरेन सिंह कर रहे हैं।

    इसके अलावा अनन्या पांडे ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आने वाले हैं। उनकी ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें: KRK on Hrithik Roshan: केआरके ने ऋतिक रोशन के फैंस को दिया झटका, वीडियो शेयर कर खोली अभिनेता की पोल