Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KRK on Hrithik Roshan: केआरके ने ऋतिक रोशन के फैंस को दिया झटका, वीडियो शेयर कर खोली अभिनेता की पोल

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 03:22 PM (IST)

    KRK on Hrithik Roshan केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ऋतिक रोशन की एक वीडियो साझा की है जिसने सोशल मीडिया पर एक नई वजह को जन्म दे दिया है। इस वीडियो में ऋतिक रोशन के सिर पर पैच दिखाई दे रहा है।

    Hero Image
    KRK give a shock to Hrithik Roshan fans shared video of actor and reveal this.

    नई दिल्ली, जेएनएन। KRK on Hrithik Roshan: क्रिटिक्स और अभिनेता केआरके अपने विवादित ट्वीट्स के चलते सुर्खियों में रहते हैं। वो अक्सर अपने ट्वीट के माध्यम से बॉलीवुड स्टार्स पर निशाना साधते रहते हैं और स्टार्स को लेकर चौंकाने वाले खुलासे करते रहते हैं। अब उन्होंने ट्वीट पर खुलासा करते हुए ऋतिक रोशन का एक वीडियो शेयर किया है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वीडियो में ऋतिक रोशन किसी पार्टी में जाते हुए दिख रहे हैं और वहां लगी हुई एक पेंटिंग को देखते हुए बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान ऋतिक रोशन के बालों एक पैच साफ-साफ दिख रहा है। इस वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर हुए लिखा, लगता है कि ऋतिक रोशन अपना हेयर पैच लगाना भूल गए हैं। जबकि एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, माफ कीजिए, उन्होंने अपने बालों के पैच को सही से नहीं पहना है।

    ऋतिक रोशन की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही फैंस कमेंट कर केआरके की क्लास लगा रहे हैं तो कई उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं।

    KRK

    केआरके ने खो अपनी मेमोरी?

    हाल ही में केआरके ने ट्वीट कर बताया कि वो जब मुंबई की एक जेल में बंद थे तो उस दौरान उन्होंने अपनी 20 प्रतिशत मेमोरी को खो दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैंने जेल में अपनी 20 प्रतिशत याददाश्त को खो दी थी, जहां मैं 10 दिनों से बिना कुछ खाए रह रहा था।'

    उन्होंने ने अपने डॉक्टर के हवाले से ट्वीट में आगे लिखा, 'मेरे डॉक्टरों के अनुसार मैं अपनी खोई हुई मेमोरी को वापस नहीं पा सकता, लेकिन मैं भविष्य में और ज्यादा अपनी याददाश्त खो सकता हूं। अगर मैं मर जाऊं तो जनता को याद रखना चाहिए कि पहले सुशांत सिंह राजपूत के साथ ऐसा किया और अब मेरे साथ ये लोग ऐसा कर रहे हैं।

    विवादों से है पुराना नाता

    केआरके का विवादों से पुराना नाता रहा है। वो अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स के चलते चर्चा में रहते हैं। केआरके कई बॉलीवुड स्टार्स की फिल्मों और कई सुपरस्टार्स के खिलाफ भी विवादित बयानबाजी कर चुके हैं, जिसकी वजह से उन्हें पहले भी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था।