विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Project K Prabhas: 'सस्ता आयरन मैन लग रहा है', प्रभास के लुक को देखकर सोशल मीडिया पर बौखलाए यूजर्स

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Thu, 20 Jul 2023 10:36 AM (IST)

Project K Prabhas प्रभास की आगामी फिल्म प्रोजेक्ट के के लिए फैंस के बीच एक्साइटमेंट बनी हुई है। इस फिल्म ...और पढ़ें

Project K Prabhas Brutally Trolled for His Superhero Look Netizens Called Him Sasta Iron Man/Instagram
Project K Prabhas Brutally Trolled for His Superhero Look Netizens Called Him Sasta Iron Man/Instagram

HighLights

  1. प्रोजेक्ट के से अपने लुक के लिए ट्रोल हुए प्रभास
  2. सोशल मीडिया पर फैंस ने बताया 'सस्ता आयरन मैन'
  3. 21 जुलाई को सामने आएगा प्रोजेक्ट के का फर्स्ट लुक

नई दिल्ली, जेएनएन। Project K Prabhas Trolled: इन दिनों तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास अपनी आगामी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म से पूरी स्टारकास्ट का फर्स्ट लुक कल यानी कि 21 जुलाई को फैंस के सामने आएगा, लेकिन उससे पहले बीते दिन मेकर्स ने दीपिका के बाद प्रभास के लुक पर से भी पर्दा उठा दिया।

प्रोजेक्ट्स के से प्रभास का लुक रिलीज होने से पहले फैंस जितने एक्साइटेड थे, उतना ही निराश वह फर्स्ट लुक आउट होने के बाद हुए। प्रोजेक्ट के से प्रभास के फर्स्ट लुक को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी तुलना 'आयरन मैन' से करनी शुरू कर दी।

दीपिका के बाद प्रभास के लुक ने भी किया निराश

सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले मेकर्स ने दीपिका पादुकोण का लुक मेकर्स ने रिवील किया था। उनका लुक तो फैंस को भाया, लेकिन जो चीज पसंद नहीं आई, वो ये कि पोस्टर में सिर्फ दीपिका का फेस ही दिखाया गया था। अब उनके बाद प्रभास के लुक से भी सोशल मीडिया पर कुछ खास इम्प्रेस नहीं हुए।

एक यूजर ने एक तरफ प्रभास और दूसरी तरफ आयरन मैन की फोटो लगाते हुए कैप्शन में लिखा, "इन दोनों ही पिक्चर्स के बीच क्या ही फर्क है। हम कुछ ऐसा देखना चाहते थे, जो इससे पहले हमने कभी न देखा हो। ये देखकर बहुत ही बुरा लग रहा है। प्रभास 'आयरन मैन' की सस्ती कॉपी लग रहे हैं"।

सपोर्ट में उतरे फैंस बताया 'इंडियन आयरन मैन'

इसके अलावा दूसरे यूजर ने पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा, "सच कहूं तो ये बहुत ही चीप फोटोशॉप लग रही है"। अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे समझ नहीं आ रहा लगातार फ्लॉप के बाद भी प्रोड्यूसर्स प्रभास पर अपनी मनी क्यों इन्वेस्ट कर रहे हैं।

एक अन्य यूजर ने तो प्रोजेक्ट के की रिलीज से पहले ही इस फिल्म को फ्लॉप घोषित कर दिया। हालांकि, इस बीच प्रभास के फैंस ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए उन्हें इंडियन आयरनमैन बता रहे हैं।

एक फैन ने लिखा, "बहुत ही शानदार, सुपरहीरो उदय हो रहा है। माइथोलॉजिकल बैकड्राप के साथ इंडियन आयरन मैन आया है"। दूसरे फैन ने अपने पसंदीदा स्टार का समर्थन करते हुए लिखा, "इंडियन सिनेमा का आयरन मैन"।

आपको बता दें कि प्रभास और दीपिका पादुकोण के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।