Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Priyanka Chopra: वेडिंग एनिवर्सरी पर प्रियंका ने निक के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, लड़कियों को दी खास टिप्स

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Thu, 01 Dec 2022 08:59 PM (IST)

    Priyanka Chopra Wishes Husband Nick Jonas On Fourth Wedding Anniversary शादी की चौथी सालगिरह पर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने रॉयल वेडिंग की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। साथ उन्होंने हसबैंड निक जोनस के लिए एक प्यार भरा पोस्ट भी शेयर किया।

    Hero Image
    Priyanka Chopra Wishes Husband Nick Jonas On Fourth Wedding Anniversary, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Wishes Husband Nick Jonas On Fourth Wedding Anniversary: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1 दिसंबर को अपनी शादी की चौथी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर प्रियंका ने निक को विश करते हुए हसबैंड के लिए दिल छू लेने वाली बात कही। साथ ही एक्ट्रेस ने बाकी लड़कियों को भी एक स्पेशल टिप्स दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra Wedding Anniversary: प्रियंका की इंगेजमेंट रिंग के चक्कर में निक ने बंद करा दी थी लग्जरी शॉप

    प्रियंका ने शेयर की शादी की अनदेखी फोटो

    प्रियंका चोपड़ी ने पति को वेडिंग एनिवर्सरी विश करने के लिए अपनी शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जिसमें न्यूली मैरिड कपल डांस करता हुआ नजर आ रहा है। प्रियंका ने रेड कलर के गाउन के साथ सिंदूर, चूड़ा, बिंदिया और डायमंड सेट कैरी किया है। वहीं, निक जोनस ग्रे कलर के थ्री पीस सेट में हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीर में दोनों बेधड़क डांस करते हुए परफेक्ट कपल लग रहे हैं।

    प्रियंका ने लड़कियों को दी खास टिप्स

    प्रियंका चोपड़ा ने इस अनदेखी तस्वीर को शेयर करते हुए निक के लिए एक स्पेशल नोट लिखा और साथ बाकी लड़कियों को भी काम की टिप्स दी। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ''अपने लिए एक ऐसा लड़का ढूंढो जो आपको हर रोज याद दिलाए कि वह आपसे प्यार करता है। हैप्पी एनिवर्सरी बेब।''

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra Wedding Anniversary: निक जोनस ने वाइफ प्रियंका को किया विश, बताया कैसे गुजरे शादी के चार साल

    निक ने प्रियंका के लिए कही ये बात

    निक जोनस ने वेडिंग एनिवर्सरी पर अपनी शादी की दो तस्वीरें शेयर करते हुए वाइफ प्रियंका को विश किया है। पहली तस्वीर में दोनों के क्रिश्चयन और दूसरी में हिंदू वेडिंग की फोटो है। तस्वीरों में दोनों साथ में बेहद प्यार लग रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए निक ने प्रियंका के लिए कैप्शन में लिखा, ''और चार साल बस यूं ही गुजर गए, हैप्पी एनिवर्सरी माय लव प्रियंका चोपड़ा।''

    View this post on Instagram

    A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

    प्रियंका-निक की रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। दोनों की शादी किसी परियों की कहानी से कम नहीं थी। एक्ट्रेस के इस रॉयल वेडिंग की चर्चा महीनों तक हुई थी। प्रियंका और निक ने क्रिश्चयन और हिंदू दो रिवाजों से शादी की थी। दोनों के लिए इस साल वेडिंग एनिवर्सरी बेहद खास है क्योंकि इस बार प्रियंका और निक के साथ उनकी बेटी मालती भी सेलिब्रेट करेगी। कपल ने बेटी का स्वागत जनवरी 2022 में किया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

    प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्मों की बात करें तो उनके पास इस वक्त मल्टीपल प्रोजेक्ट्स है। एक्ट्रेस जल्द 'एंडिंग थिंग्स', 'टेक्स्ट फॉर यू' और वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी स्क्रीन स्पेस साझा करती हुई दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अवाला उनके पास ‘अमेजन स्टूडियोज’ की अपकमिंग फिल्म ‘शीला’ भी है। जिसमें वह ‘मां आनंद शीला’ का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। प्रियंका की इस फिल्म को बैरी लेविनसन डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रियंका ने ‘शीला’ में एक्टिंग करने के साथ-साथ इसे प्रोड्यूस भी किया है।